Home » राजनांदगांव : नियम का पालन नहीं, दस वाहन चालकों पर 13600 का जुर्माना

राजनांदगांव : नियम का पालन नहीं, दस वाहन चालकों पर 13600 का जुर्माना

13/02/2024

 राजनांदगांव राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत पुलिस अलग-अलग अभियान चला रही है। ट्रैफिक नियमों के पालन के लिए समझाइश के साथ कार्रवाई भी की जा रही है। इसी के तहत परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस की टीम ने संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें नियम विपरीत चलने वाले 10 वाहनों पर 13600 रुपए का जुर्माना किया गया है।ट्रैफिक डीएसपी हेमप्रकाश नायक ने बताया कि चेकिंग अभियान के तहत वाहन क्रमांक सीजी 12 एके 7253, सीजी 28 के 6788, सीजी 08 एएफ 2487, सीजी 07 सीए 1075 पर 7600 रुपए का ऑनलाइन चालान व अन्य 06 वाहनों पर 6000 रुपए का जुर्माना कर शुल्क वसूला गया है। साथ ही वाहनों के पीछे रेडियम टेप लगाया गया व यातायात नियमों का पालन करने वाहन चालकों को समझाइश दी गई।इसके अलावा यातायात रथ के माध्यम से ग्राम रीवागहन, भानपुरी, कोपेडीह, तुमड़ीबोड़, केहका, मलईडबरी, कोलिहापुरी, तेन्दुनाला, महाराजपुर, चिचोला, पाटेकोहरा, लालूटोला, डुमरडीह, छुरिया मंडई में ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी। वाहन चालकों को नियमों को लेकर भी जागरूक किया गया।

Leave a comment