छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निर्वाचक नामावली के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन की दी जानकारी…

राजनांदगांव । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विशेष गहन पुनरीक्षण अर्हता तिथि 1 जनवरी 2026 के संदर्भ में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले के 4 विधानसभा क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशन की विस्तृत जानकारी दी तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की बूथवार मुद्रित एवं डिजिटल प्रतियां नि:शुल्क उपलब्ध कराई।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम स्पष्ट उद्देश्यों के साथ लागू किया जा रहा है, ताकि अधिकतम सहभागिता, सभी पात्र मतदाताओं का पूर्ण समावेशन तथा प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव ने बताया कि 18 दिसम्बर 2025 तक जिले में कुल 8 लाख 35 हजार 910 मतदाताओं में से 7 लाख 80 हजार 205 मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र जमा किए गए हैं। 15 हजार 502 मृत मतदाता पाए गए हैं। 37 हजार 188 मतदाताओं के गणना पत्रक स्थानांतरण एवं एब्सेंट होने से अप्राप्त रहे है। 3 हजार 15 मतदाता जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि बीएलओं को ये मतदाता नहीं मिले या उन्हें गणना प्रपत्र वापस नहीं किया गया, क्योंकि वह अन्य राज्य व केन्द्र शासित प्रदेश में मतदाता बन चुके हैं या वे उपस्थित नहीं पाए गए या 18 दिसम्बर 2025 तक प्रपत्र जमा नहीं किया या किसी कारणवश मतदाता के रूप में पंजीकरण की इच्छुक नहीं थे।

वास्तविक पात्र मतदाताओं को दावा एवं आपत्ति चरण 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 के दौरान पुन: मतदाता सूची में जोड़ा जा सकता है। एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत पाए गए मतदाताओं का नाम केवल एक स्थान पर ही रखा जाएगा। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, भारतीय जनता पार्टी से रघुवीर सिंह वाधवा, अरूण शुक्ल, मुकेश सिंह बघेल एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस से रूपेश दुबे उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी

प्रगतिशील किसान खानेंद्र कुमेटी की प्रेरणादायक कहानी   फसल उत्पादन में नैनो डीएपी एवं यूरिया के…

15 minutes ago
जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

जन्मदिवस पर मौसमी फलों और लड्डू से तौले गए वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर,  वित्त मंत्री ओपी चौधरी के जन्मदिवस के अवसर पर रायगढ़ में क्षेत्रवासियों ने अनूठे…

15 minutes ago
नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और डीएपी का सफल प्रयोग

नैनो तकनीक से जिले के कृषि क्षेत्र में बड़ा बदलाव: खेतों में नैनो यूरिया और…

26 minutes ago
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी बच्चे के लिए भरोसे की साथी

महासमुंद/रायपुर. ’मां की मुस्कान, बच्चे का उज्ज्वल भविष्य: प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी भरोसे की…

34 minutes ago
CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

CG : आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

उत्तर बस्तर कांकेर, कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 में दिए…

51 minutes ago
CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

CG : सहकारी समितियों में खाद का पर्याप्त भंडारण

किसान आसानी से कर रहे हैं यूरिया और डीएपी खाद का उठाव 159 सहकारी समितियों…

55 minutes ago