छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : निर्वाचन नामावली का निरीक्षण कराने तथा मतदाता सूची में नाम जोडने व काटने 25 नवम्बर तक वार्डो में दावा आपत्ति

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय के आम निर्वाचन 2024 के लिये निर्वाचन नामावली तैयार करने जारी कार्यक्रम के तहत  निर्वाचन नामावली निरीक्षण कराने तथा मतदाता सूची में नाम जोडने, व काटने वार्डो में निर्धारित स्थल पर 25 नवम्बर 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक दावा अपत्ति आमंत्रित किया गया है। जिसके लिये अधिकारी कर्मचारी की ड्यूटी भी लगायी गयी है। इसी प्रकार वार्डो का परिसीमन कर दावा अपत्ति उपरांत अंतिम प्रकाशन किया गया है।
दावा आपत्ति के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि वार्डो में निर्वाचन नामावली का निरीक्षण एवं मतदाता सूची में नाम जोडाने व कटाने वार्डो में स्थल निर्धारित कर अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। जिसके तहत वार्ड नं. 1 के लिये प्राथमिक शाला बजरंगपुर नवागांव में, वार्ड नं. 2 के लिये माध्यमिक शाला बजरंगपुर नवागांव में, वार्ड नं. 3 के लिये प्राथमिक शाला मोतीपुर में,वार्ड नं. 4 के लिये प्राथमिक शाला नया ढाबा व पुराना ढाबा में, वार्ड नं. 5 के लिये प्राथमिक शाला चिखली में, वार्ड नं. 6 के लिये पूर्व माध्यमिक शाला चिखली में,वार्ड नं. 7 के लिये प्राथमिक शाला स्टेशन पारा में,वार्ड नं. 8 के लिये सामुदायिक भवन मोतीपुर में, वार्ड नं. 9 व 10  के लिये प्राथमिक शाला शंकरपुर में,वार्ड नं. 11 के लिये प्राथमिक शाला चिखली नया में,वार्ड नं. 12 के लिये माध्यमिक शाला स्टेशनपारा में,वार्ड नं. 13 के लिये प्राथमिक शाला गौरी नगर में,वार्ड नं. 14 के लिये वेसलियन स्कूल में,वार्ड नं. 15 के लिये स्टेट हाई स्कूल में, वार्ड नं. 16, 17 व 18 के लिये ठा. प्यारेलाल स्कूल में,वार्ड नं. 19 के लिये देवानंद जैन स्कूल में,वार्ड नं. 20 के लिये प्राथमिक शाला पेन्ड्री में,वार्ड नं. 21 के लिये प्राथमिक शाला रेवाडीह में,वार्ड नं. 22 के लिये गुरूनानक स्कूल में,वार्ड नं. 23 के लिये प्राथमिक शाला सिंधी कालोनी में,वार्ड नं. 24 व 25 के लिये सर्वेश्वरदास स्कूल में एवं वार्ड नं. 26 व 27 के लिये महेश्वरी भवन रामाधीन मार्ग में नाम जोडा जायेगा।
इसी प्रकार वार्ड नं. 28 के लिये प्राथमिक शाला लखोली नाका मेे, वार्ड नं. 29 के लिये प्राथमिक शाला टाका पारा में, वार्ड नं. 30 के लिये भरतीय खाद्य निगम कार्यालय स्टेशनपारा में, वार्ड नं. 31,32,33,35 व 36 के लिये प्राथमिक शाला लखोली में,वार्ड नं. 34 के लिये प्राथमिक शाला कन्हारपुरी में,वार्ड नं. 37 के लिये उदयाचल सार्वजनिक भवन में वार्ड नं. 38 के लिये दिग्विजय कालेज मेें,वार्ड नं. 39 के लिये प्राथमिक शाला गंजपारा में,वार्ड नं. 40 के लिये प्राथमिक शाला भवन पुराना बस डिपो के पास नंदई मंे,वार्ड नं. 41 के लिये प्राथमिक शाला चौखडिया पारा में, वार्ड नं. 42 व 46 के लिये डॉ. बल्देवप्रसाद मिश्र स्कूल बसंतपुर में,वार्ड नं. 43 के लिये सांईस कालेज में, वार्ड नं. 44 व 45 के लिये कमला कालेज में, वार्ड नं. 47 के लिये प्राथमिक शाला मोहारा में,वार्ड नं. 48 के लिये प्राथमिक शाला नंदई में, वार्ड नं. 49 के लिये प्राथमिक शाला मोहड में, वार्ड नं. 50 के लिये प्राथमिक शाला सिंगदई में एवं वार्ड नं. 51 के लिये प्राथमिक शाला हरदी में मतदाता सूची में नाम जोडाने एवं डूप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने का कार्य किया जा रहा है।
इस संबंध में निगम आयुक्त विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील करते हुये कहा है कि उपरोक्त केन्द्रों में निर्वाचन नामावली का अवलोकन करे तथा जिनके द्वारा मतदाता सूची नाम नहीं जोडाया गया है वे अपने नजदिकी मतदान केन्द्र मे जाकर नाम जोडा ले, साथ ही वे युवक युवतिया जिनकी आयु 18 वर्ष पूर्ण हो चुकी है वे अपना नाम अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में दर्ज कराये, ताकि वे विभिन्न चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके। उन्होंने पार्षदों से भी अपील करते हुये कहा है कि अपने अपने वार्ड के पात्र मतदाताओं का नाम जोडने एवं डूप्लीकेट मतदाताओं का नाम हटाने कार्य निर्धारित अवधि तक पूर्ण करा लेवे।
आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार वार्डो का नियमानुसार परिसीमन कर दावा अपत्ति उपरांत छत्तीसगढ नगर पालिक निगम अधिनिमय 1956 की धारा 10 की उप धारा (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को उपयोग में लाते हुये राज्य शासन द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के वार्डो का परिसीमन छत्तीसगढ राज्य पत्र में प्रकाशित किया गया है, जिसका अवलोकन नगर निगम में किया जा सकता है।

kgnews

Recent Posts

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भू-माफियाओं पर सख्ती और आवासीय परियोजनाओं में तेजी के मंत्री सारंग के निर्देश

भोपाल  सहकारिता मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग ने मंत्रालय में भोपाल शहर एवं नरेला विधानसभा क्षेत्र…

22 minutes ago
संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

संतोष चौबे होंगे कर्मवीर सम्मान–2026 से सम्मानित

भोपाल माधवराव सप्रे संग्रहालय, भोपाल द्वारा अपने 43वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित सम्मान…

22 minutes ago
ऐतिहासिक धरोहरों और जल संरचनाओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

ऐतिहासिक धरोहरों और जल संरचनाओं का संरक्षण सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी प्राचीन बावड़ियाँ और जल संरचनाएँ…

27 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष संजय अग्रवाल को दी बधाई एवं शुभकामनाएँ

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने  संजय अग्रवाल को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त…

27 minutes ago
मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

मानवता को शांति, आत्मसंयम, करुणा और अहिंसा का मार्ग दिखाते हैं भगवान महावीर के विचार : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

रायपुर  लोकसभा अध्यक्ष  ओम बिरला एवं मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर के सरदार बलबीर…

42 minutes ago
ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

ओडिशा से राजस्थान जा रहा 1.44 करोड़ का गांजा पकड़ा, नाबालिग सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

सक्ती. जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सक्ती…

47 minutes ago