छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नीलगिरी पार्क में अवैध प्लाटिंग पर चला बुलडोजर…

राजनांदगांव।नगर निगम ने लंबे समय बाद अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की है। नीलगिरी पार्क में अवैध प्लाटिंग के लिए बनाई गई मुरुम की सड़कों को बुलडोजर से खोदा गया है। वहीं प्लाटिंग की तैयारी करने वाले को बाह्य विकास शुल्क जमा करने नोटिस भी जारी किया गया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि कौरिनभाठा में नीलगिरी पार्क के पास खसरा क्रं. 174/1,4,6,7 में मुरुम डालकर अवैध प्लाटिंग की तैयारी की जा रही थी, जिसकी जानकारी होते ही निगम की टीम जेसीबी के साथ मौके पर पहुंची।

जहां मुरुम डालकर बनाई गई सड़क को खोद दिया गया। आयुक्त विश्वकर्मा ने बताया कि संबंधित को नोटिस भी जारी किया गया है। इसके साथ ही आयुक्त ने निगम की तकनीकी टीम को अवैध कॉलोनी व अवैध प्लाटिंग की जांच कर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नोटिस के बाद भी अवैध प्लाटिंग बंद नहीं करने वालों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। इधर आम लोगों से जमीन खरीदने से पहले नजूल शाखा से जमीन की पूरी जानकारी जुटाने के बाद ही निवेश की अपील की है। अवैध प्लाटिंग के लिए बनाई गई मुरुम की सड़क को खोदा गया।

kgnews

Recent Posts

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध मध्यप्रदेश पुलिस की सख्त कार्रवाई

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

45 minutes ago
दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान” का तीसरा चरण 13 जुलाई से

भोपाल प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के साथ ही पशुपालकों को आर्थिक रूप…

55 minutes ago
“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

“सेफ क्लिक 2.0” बना जनभागीदारी का प्रदेशव्यापी अभियान, स्कूलों से रेलवे स्टेशनों और गांवों से सोशल मीडिया तक पहुंचा साइबर सुरक्षा का संदेश

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्यव्यापी साइबर सुरक्षा जन-जागरूकता अभियान"सेफ क्लिक 2.0"के अंतर्गत प्रदेश की…

1 hour ago
हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

हासमुंद में उफनते नाले में फंसे 14 मजदूरों का सेना ने किया सफल रेस्क्यू

महासमुंद जिले में देर रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब जनजीवन पर दिखाई…

1 hour ago
आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

आईएफसी नर्सरी बनी किसानों की उम्मीद

रायपुर गुणवत्तापूर्ण पौधों से बढ़ रही आय और आत्मनिर्भरता छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन “बिहान”…

2 hours ago
चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

चिंतन शिविर 3.0 से विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को मिलेगी नई दिशा : मुख्यमंत्री

रायपुर  विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण की दीर्घकालिक रणनीति, सुशासन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा…

2 hours ago