छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल पाम) योजना अंतर्गत कृषकों एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों का एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण संपन्न

राजनांदगांव। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल (ऑयल पाम) योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य एवं बदलते कृषि परिदृश्य, घटते भू-जल स्तर एवं सीमित लाभ को देखते हुए अब धान फसल के विकल्प के रूप में आयल पॉम की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके तहत जिले के 70 कृषकों एवं विभागीय अधिकारियों का महासमुंद जिले के ग्राम भलेसर में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शैक्षणिक भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान कृषकों को ऑयल पाम की खेती से संबंधित भूमि का चयन, पौध रोपण दूरी (939 मीटर), सिंचाई प्रबंधन, खाद-उर्वरक प्रबंधन, रोग-कीट नियंत्रण एवं योजना अंतर्गत उपलब्ध अनुदान एवं अन्य तकनीकी जानकारी प्रदान की गई।


सहायक संचालक उद्यान ने बताया कि ऑयल पाम एक बहुवर्षीय फसल है, जिसकी आर्थिक आयु 25 से 30 वर्ष होती है तथा 4 से 5 वर्ष में उत्पादन प्रारंभ हो जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषकों को तिलहन फसलों की खेती के लिए प्रेरित कर खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भरता बढ़ाना एवं कृषकों की आय में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि ग्राम भलेसर के प्रगतिशील कृषकों ने ऑयल पाम फसल के संबंध में अपने अनुभव साझा किया। भ्रमण व प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल जिले के कृषक अत्यंत प्रभावित हुए एवं आयल पाम की खेती हेतु इच्छा जाहिर की। कृषकों को ऑयल पाम रोपण करने वाले कृषकों को केन्द्र सरकार द्वारा दये अनुदान के अतिरिक्त राज्य शासन द्वारा विभिन्न घटकों में अतिरिक्त (टॉप-अप) अनुदान के बारे में बताया गया। धान प्रधान क्षेत्रों में फसल विविधिकरण के उद्देश्य से ऑयल पाम को अपनाने से कृषकों की आय में वृद्धि के साथ-साथ देश को खाद्य तेल उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में सहायता मिलेगी।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव : लखोली स्कूल मैदान में समस्या निवारण शिविर आज…

राजनांदगांव | सुशासन तिहार अंतर्गत जनता की समस्या का समाधान करने तथा शासन की योजनाओं…

13 minutes ago
राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव : कलेक्ट्रेट में नौकरी लगाने का झांसा देकर 2.60 लाख की ठगी…

राजनांदगांव , कलेक्ट्रेट में कम्प्यूटर ऑपरेटर की नौकरी लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले…

21 minutes ago
ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

ट्विशा केस में रिटायर्ड जज गिरिबाला को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत की रद्द

भोपाल  भोपाल के चर्चित ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह पर…

24 minutes ago
राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव : पुष्पवाटिका के तालाब में गंदगी फैलती जा रही, सफाई होनी चाहिए…

राजनांदगांव| पुष्पवाटिका के तालाब में लगातार गंदगी बढ़्ती जा रही है। तालाब का बड़ा हिस्सा…

26 minutes ago
भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मेट्रो के लिए चलेगा बुलडोजर! न्यू मार्केट-रोशनपुरा में कई दुकानें और मकान हटेंगे

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेट्रो ट्रेन की ब्लू लाइन के लिए अब…

27 minutes ago
राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव : बाजार के सामने सड़क पर ही फेंक रहे कचरा कचरा…

राजनांदगांव | हाट बाजार के सामने सड़क पर कचरा फेंका जा रहा है। यहां बड़ी…

29 minutes ago