छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : नेहरू कॉलेज में लगाया रोजगार मेला 7 कंपनियों ने किया युवाओं का चयन …

डोंगरगढ़ l शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ पुराना भवन चिचोला रोड पर जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव के द्वारा 8 जुलाई को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में क्षेत्र के शिक्षित युवाओं ने हिस्सा लिया तथा विभिन्न निजी संस्थाओं व कंपनियों के द्वारा योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया।

रोजगार मेले में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, पुष्कल एग्रोटेक लिमिटेड, एलआईसी छत्तीसगढ़, शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्री लिमिटेड, ह्यूमिलिटी फाइनेंशियल सॉल्यूशन, श्रामीन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड तथा प्रगति फिनसर्व प्राइवेट लिमिटेड सहित कुल सात संस्थाओं व कंपनियों ने हिस्सा लिया। इन संस्थाओं के द्वारा अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ के अध्यक्ष रमन डोंगरे थे। विशेष अतिथि महाविद्यालय जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष सुनील जैन, उपाध्यक्ष नपा उमामहेश वर्मा, कृष्णा गुप्ता, अमन नामदेव, हरीश भंडारी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।

बेरोजगार युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं: जिला रोजगार व स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसरों, आवेदन प्रक्रिया तथा चयन संबंधी जानकारियां दी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार जम्बूलकर ने कहा कि वर्तमान समय में रोजगार मेले जैसे आयोजन शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। युवाओं से अपील की कि वे ऐसे अवसरों का अधिकतम लाभ उठाकर अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मुन्ना लाल नंदेश्वर, नितेश तिरपुडे ने किया। गुलशन सिन्हा ने आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान बना जनभागीदारी का माध्यम

रायपुर वन महोत्सव में पर्यावरण संरक्षण का संदेश पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देने…

4 hours ago
जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

जैन दर्शन वैश्विक है, जो समाज को शांति प्रिय बना सकता है : मंत्री काश्यप

भोपाल एमएसएमई मंत्री  चेतन्य कुमार काश्यप ने कहा है कि जैन दर्शन, वैश्विक दर्शन है…

4 hours ago
अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

अब प्रत्येक गुम इंसान प्रकरण में अनिवार्य रूप से दर्ज होगी एफआईआर

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस ने गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र खोज एवं उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की…

4 hours ago
बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

बस्तर के रघुचंद कर्रे का बिजली बिल हुआ शून्य-पीएम सूर्य घर योजना से

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका…

4 hours ago
मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

मध्यप्रदेश पुलिस की नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान से पहले प्रदेशभर में बड़ी कार्रवाई

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाले राज्यव्यापी नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान…

4 hours ago