राजनांदगांव। राजनांदगांव शहर में ट्रैफिक को व्यवस्थित करने नो पार्किंग में खड़े 96 वाहनों पर कार्रवाई कर 28800 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया। सभी वाहन चालकों से पुलिस प्रशासन ने अपील करते हुए कहा है कि अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्किंग करें। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात विभाग का सहयोग करें और असुविधा से बचें।
दरअसल, बीते रविवार को संस्कारधानी में यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से एसपी मोहित गर्ग के निर्देशन में यातायात प्रभारी और यातायात टीम ने शहर के जय स्तंभ चौक, गुड़ाखू लाइन, जूनी हटरी, सिनेमा लाइन, आजाद चौक, मानव मंदिर चौक, फौव्वारा चौक, जलाराम स्वीट्स के पास नो पार्किंग पर खड़ी वाहनों पर कार्रवाई की है।
पुलिस प्रशासन ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि गलत पार्किग करके आप अपने समय और सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे। इसलिए सही जगह अपने वाहनों की पार्किंग कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करें जिससे कि शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधर सके।
भोपाल देवास जिले के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…
भोपाल ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका सृजन एवं टिकाऊ परिसंपत्तियों के निर्माण को नई गति…
रायपुर चिकित्सा में आधुनिक तकनीक के साथ मानवीय संवेदनाएं भी जरूरी है राज्यपाल रमेन डेका…
भोपाल राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2026 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कुशल नेतृत्व में उज्जैन ने…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सशक्त नेतृत्व में प्रदेश में प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण…
भोपाल उच्च शिक्षा विभाग में वर्तमान में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। ऐसे…