छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पटरी पार क्षेत्र में बिजली गुल और लो वोल्टेज से जलसंकट…

राजनांदगांव , शहर के पटरी पार क्षेत्र के कई मोहल्लों में बिजली आपूर्ति बाधित रहने और लो वोल्टेज की समस्या अब जल संकट का कारण बनती जा रही है। शांतिनगर, चिखली, शिव नगर, पंडित दीनदयाल नगर, खैरागढ़ रोड तथा नया-पुराना ढाबा क्षेत्र के रहवासी पिछले कई दिनों से इस दोहरी परेशानी से जूझ रहे हैं।

लोगों का कहना है सुबह और शाम नगर निगम की जलापूर्ति के दौरान बिजली गुल हो जाती है या वोल्टेज रहता है। घरों में लगे टुल्लू पंप नहीं चल पाते। इस कारण छतों में लगी पानी की टंकियां नहीं भर पा रही हैं और पेयजल संकट की स्थिति बन रही है।

क्षेत्रवासियों के अनुसार भीषण गर्मी और बारिश से पहले के मौसम में अधिकांश घरेलू कुओं और बोरवेल का जलस्तर पहले ही नीचे चला गया है। ऐसे में लोग मुख्य रूप से निगम की नल जलापूर्ति पर निर्भर हैं। लेकिन सप्लाई के समय बिजली बाधित होने से पर्याप्त पानी संग्रह नहीं हो पा रहा। समस्या की जानकारी पार्षदों और अफसरों को देने के बाद समस्या का समाधान स्थाई रूप से नहीं हो रहा है।

क्षेत्र में एक ही ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक बिजली कनेक्शन जोड़ दिए जाने से लोड बढ़ गया है। इसके चलते बार-बार बिजली गुल और लो वोल्टेज की स्थिति निर्मित हो रही है। गर्मी में पंखे, कूलर्स अन्य बिजली उपकरणों के उपयोग से दबाव और बढ़ जाता है, जिसका सीधा असर घरेलू बिजली आपूर्ति पर पड़ रहा है। यहां क्षमता वृद्धि करने और जलापूर्ति के समय निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था नहीं की गई तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। क्षेत्रवासियों ने समन्वय बनाकर त्वरित समाधान करने की मांग की है।

kgnews

Recent Posts

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

10 साल से एयरपोर्ट विस्तार का इंतजार कर रहा इंदौर, 143 एकड़ जमीन की तलाश में अटका प्रोजेक्ट

इंदौर देश के सबसे स्वच्छ शहर और मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर को अंतरराष्ट्रीय…

12 minutes ago
वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

वंदे भारत यात्रियों को बड़ा तोहफा, मिलेगा फ्री भोजन और पानी; रेलवे ने रखी एक खास शर्त

भोपाल   इंडियन रेलवे की सबसे आधुनिक ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर को बढ़ावा देने…

34 minutes ago
मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

मोहन कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन! महिला विधायकों समेत 5 चेहरे रेस में, सिंधिया खेमे की दावेदारी मजबूत

भोपाल  मध्य प्रदेश की मोहन सरकार अपने मंत्रिमंडल में बहुत बड़ा बदलाव करने की तैयारी…

41 minutes ago
MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म

MP Transfer Policy: शादी बन रही कर्मचारियों के तबादले में बाधा, मैरिज सर्टिफिकेट के बिना नहीं भर पा रहे ऑनलाइन फॉर्म

भोपाल मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की ऑनलाइन स्वैच्छिक स्थानांतरण प्रक्रिया शिक्षकों के लिए…

45 minutes ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

10 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

10 hours ago