राजनांदगांव | जिले में सुरगी इलाके के ग्राम जंगलेसर महिला पटवारी से दुर्व्यव्हार का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक पर अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पटवारी सोनाली जंगलेसर में पदस्थ है। वह गांव में अपने ड्यूटी पर थी तभी गांव का भागवत वैष्णव उसके पास पहुंचा।
