कोरबा। सीएसईबी चौक रेल्वे लाइन में कोयला लदी मालगाड़ी फंस गई। इससे मंगलवार सुबह 10 बजे करीब 1 घंटे तक फाटक बंद रहा और दोनों साइड लंबा जाम लग गया। जाम में मरीजों से भरी एंबुलेंस, यात्री बसें, ऑटो, कार और बाइक सवार फंसे रहे। इंजन लोड नहीं ले पाने के कारण गाड़ी आगे नहीं बढ़ पाई। इस वजह से फाटक बंद रहा। मालगाड़ी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरा इंजन लगाया गया। काफी प्रयास के बाद मालगाड़ी को रवाना किया गया। स्थानीय दुकानदार गोपी शुक्ला ने बताया कि यह समस्या आए दिन की है। फाटक बंद होने से उनके व्यापार पर भी असर पड़ता है। बुधवारी निवासी रितेश जैन ने बताया कि यह रास्ता कई मंदिरों और बुधवार बाजार का मुख्य मार्ग है। फाटक बंद होने पर लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ता है। स्थानीय निवासी सुल्तान खान ने गंभीर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि कई लोग जान जोखिम में डालकर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से या ऊपर से निकलने का प्रयास करते हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
गरियाबंद। जिले के अमलीपदर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घुमरापदर से एक ऐसी घटना सामने आई…
जगदलपुर। शहर के धरमपुरा स्थित विशाल मेगा मार्ट में कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद…
कोरबा। जिले के रामपुर गांव के ईमली पेड़ पर आशियाना बनाए 6 साइबेरियन पक्षियों की…
धमतरी। कोलियारी स्थित शासकीय प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है।…
रायपुर। राजधानी के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित चंद्रखुरी के माता कौशल्या धाम मंदिर परिसर…
महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र की हुई शुरुआत, आईईएचई भोपाल में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक…