राजनांदगांव| जिले में एफएमडी (खुरहा चपका रोग) रोग से पशुओं को बचाने के लिए 15 अगस्त से 30 सितंबर तक विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. अनूप चटर्जी ने बताया कि एफएमडी रोग के कारण पशुओं के मुंह में छाले होना, खुर में घाव होना, अत्यधिक लार निकलना, बुखार आना इत्यादि लक्षण होते हैं। इस रोग का बचाव टीकाकरण से संभव है। 45 दिन चलने वाले इस विशेष टीकाकरण अभियान के लिए 169 कार्यकर्ता शामिल कर कुल 76 दल का गठन किया गया है।
