Home » राजनांदगांव : पहले जो बेच चुके उनसे शेष धान लेने 21 क्विंटल के हिसाब से देंगे टोकन

राजनांदगांव : पहले जो बेच चुके उनसे शेष धान लेने 21 क्विंटल के हिसाब से देंगे टोकन

22/12/2023

राजनांदगांव समर्थन मूल्य पर शुक्रवार से 20 की जगह 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की जाएगी। पहले धान बेचने वाले किसानों को भी इसका इसका लाभ मिलेगा। जिन किसानों ने पहले 20 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान बेच दिया है। ऐसे में किसानों से उनका शेष धान अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से खरीदा जाएगा। उनके खातों में 21 क्विंटल खरीदी का भुगतान किया जाएगा। पहले धान बेच चुके किसानों का शेष धान 21 क्विंटल के हिसाब से लेने गुरूवार को टोकन जारी किया गया है।एक नवंबर से 20 क्विंटल प्रति एकड़ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू की गई थी। कुछ दिनों बाद बायोमेट्रिक सिस्टम भी लागू किया गया। इसी बीच प्रदेश में विधानसभा चुनाव की वोटिंग हुई और नतीजे भाजपा के पक्ष में रहे। भाजपा ने प्रदेश में सरकार बनने पर किसानों से 20 की जगह 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदने की घोषणा की थी। राज्य शासन से इसका आदेश भी पहुंच चुका है। खरीफ वर्ष 2023-24 में किसानों से धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ लिंकिंग सहित निर्धारित की गई है। ऐसे किसान जो पहले अपना धान बेच चुके है उन किसानों को भी 21 क्विंटल धान बेचने की छूट दी गई है।सर्कुलर: दो साल का बोनस किसानों को दिया जाएगा इधर किसानों को साल 2014 – 15 और 2015 – 16 का बोनस देने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इन सालों में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 300 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से दो साल का बोनस दिया जाएगा। जिला प्रशासन को इसकी तैयारी पूरी करने कहा गया है। 25 दिसंबर को तत्कालीन समय में धान बेचने वाले किसानों के खाते में बोनस की राशि जारी कर दी जाएगी। जिन किसानों के खेत का बंटवारा हो चुका है। उनमें तत्कालीन समय में धान बेचने वाले किसान के खाते में ही राशि दी जाएगी।परिवहन नहीं: खरीदी बंद करने के लिए नोटिस चस्पा खरीदी केन्दों में किसानों से प्रति एकड़ 20 से बढ़ा कर अब 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी करने राज्य शासन ने आदेश जारी कर दिया है। अब हर खरीदी केन्द्र में डेढ़ गुना ज्यादा धान पहुंचेगा। अंचल के खरीदी केन्द्रों में उठाव तेजी से नहीं होने के कारण धान जाम है। केसीजी और एमएमसी जिले में धान जाम की ज्यादा समस्या है। साल्हेवारा, बकरकट्‌टा क्षेत्र में परिवहन नहीं हो रहा है। उठाव नहीं होने के कारण नचनिया केन्द्र में 22 दिसंबर से खरीदी बंद करने नोटिस चस्पा कर दिया गया है। यही हाल इधर एमएमसी जिले के खरीदी केन्द्रों का है जहां के कई केन्द्रों से धान का परिवहन नहीं किया जाने से धान जाम है।

Leave a comment