– लाईफ स्टाईल से होने वाले रोगों एवं आहार विहार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की दी जाएगी जानकारी

राजनांदगांव। आयुष विभाग द्वारा आयुष योगा वेलनेस सेंटर आयुष पॉली क्लीनिक दीनदयाल नगर चिखली राजनांदगांव में पांच दिवसीय योग शिविर तथा लाईफ स्टाईल क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन बघेल एवं पार्षद शिव वर्मा उपस्थित थे। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर योग शिविर का लाभ लेने की अपील की। साथ ही लाईफ स्टाईल क्लीनिक के लिए सभी को हार्दिक बधाई दी। इस दौरान अतिथियों द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 106-3-1024x461.jpeg

जिला आयुष अधिकारी डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन 17 से 21 जून 2025 तक सुबह 6 बजे से सुबह 7 बजे तक किया गया है। योग शिविर में प्रतिदिन योग प्रशिक्षक द्वारा योगाभ्यास कराया जाएगा। उन्होंने लाईफ स्टाईल क्लीनिक के माध्यम से आयुर्वेद में लाईफ स्टाईल से होने वाले रोगों एवं आहार विहार, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की जानकारी प्रदान की जाएगी। क्लीनिक के माध्यम से समस्त रोगियों को खानपान, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग की विस्तृत जानकारी रोगानुसार प्रदान की जाएगी। संस्था में आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं प्राकृतिक एवं योग चिकित्सा संचालित है।

वर्तमान परिवेश में बढ़ते हुए जीवन शैली से संबंधी रोगों को देखते हुए नागरिकों के लिए लाईफ स्टाईल क्लीनिक का आरंभ किया गया है। बदलते वातावरण एवं अव्यवस्थित दिनचर्या के कारण लोगों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, स्थूलता, कब्ज, अनिद्रा, पीसीओडी सहित अन्य शारीरिक समस्याएं बढ़ गई है। लाईफ स्टाईल क्लीनिक में प्रत्येक व्यक्ति व उसके रोगों के अनुसार दिनचर्या तथा आहार-विहार में सुधार संबंधी परामर्श दिया जायेगा, जिससे नागरिक अपने लाईफ स्टाईल में सुधार कर स्वस्थ रह सकें। शिविर में योगाभ्यार्थियों द्वारा योग नृत्य की प्रस्तुति दी गई एवं बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।

शिविर में अंकुरित अनाज एवं नीबू पानी का वितरण किया गया। इस अवसर पर प्रभारी आयुष पॉलीक्लीनिक डॉ. हर्षा बरैया, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रज्ञा सक्सेना, योग चिकित्सक डॉ. भारती यादव, लाईफ स्टाईल क्लीनिक के डॉ. आनंद सिंह भारद्वाज सहित आयुष पॉलीक्लीनिक के स्टॉफ एवं नागरिकगण उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *