जल संयंत्र गृह मोहारा के 17 और 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट में हुए इंटर कलेक्शन के बाद राइजिंग पाइप लाइन लीकेज हो गया है। इसकी मरम्मत 1 दिसम्बर की जाएगी। इसके चलते दोनों प्लांट बंद रहेंगे। इस वजह से शहर के अधिकांश हिस्सों में आज शाम को पेयजल आपूर्ति विलंब से होगी।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उक्त कार्य की वजह से 17 एवं 27 एमएलडी फिल्टर प्लांट से भरने वाली इंदिरा नगर (हॉस्पिटल परिसर) टंकी, सिंगदई मोहड़ टंकी,लखोली कन्हारपुरी टंकी, कंचनबाग टंकी, टांकाघर नया आरसीसी टंकी, टांकाघर नई टंकी, टांकाघर टंकी में देर से पानी आपूर्ति होगी।

इसी तरह शंकरपुर नई टंकी, चिखली टंकी, तुलसीपुर टंकी, नवागांव टंकी, यातायात नगर टंकी,न्यू सिविल लाईन टंकी, आरके नगर टंकी विलंब से भर पाएंगी।

इस कारण उपरोक्त टंकियों से शहर के अधिकांश क्षेत्रों में 1 दिसम्बर की शाम को पानी सप्लाई विलंब से होगी। 2 दिसम्बर सुबह से पेयजल सप्लाई निर्धारित समय से होगी। नगर निगम की ओर से मरम्मत की तैयारी की गई है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *