राजनांदगांव जिले में बीते चार दिनों से कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी हुई है। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो इस सीजन का सबसे कम स्तर रहा है। लेकिन अब मौसम में बदलाव के संकेत विभाग ने दिए हैं।मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से शुक्रवार से नमी की मात्रा में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा प्रदेश में आ रही हवा की दिशा भी धीरे-धीरे बदल सकती है। इससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना है। रात का तापमान 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। वहीं अधिकतम तापमान में भी 2 डिग्री बढ़ोतरी की संभावना है। इससे ठंड में कमी आएगी।
Home »







