राजनांदगांव केन्द्र सरकार द्वारा संचालित लाभार्थी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक सीधे पहुंचाने एवं छूटे हुए हितग्राहियों को केन्द्र शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत जिले के सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को ग्राम पंचायत पार्रीकला में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत मोबाइल वैन पहुंची। मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और केन्द्र सरकार की योजनाओं से लाभ प्राप्त कर रहे हितग्राहियों से सीधे संवाद कर प्रतिक्रिया जानी गई। इस दौरान सभी ने विकसित भारत के निर्माण के लिए शपथ ली। धरती कहे पुकार के अंतर्गत स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से नाट्य प्रस्तुति दी गई तथा रासायनिक खाद एवं कीटनाशक उपयोग से खेती में होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में किसानों को बताया गया। जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रहे: इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोहित चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है और उनकी इस सोच को साकार करने के उद्देश्य से अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य केन्द्र सरकार की संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों से एक ओर संवाद किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर छूटे हुए हितग्राहियों को इन योजनाओं से जोडऩे का काम भी किया जा रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *