राजनांदगांव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान के अंतर्गत जनता से सीधे संवाद किया। उन्होंने लोगों से केन्द्र शासन की विभिन्न योजनाओं की प्रतिक्रिया ली। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में जनप्रतिनिधि एवं किसानों वीडियो कान्फ्रेंसिंग से पीएम नरेन्द्र मोदी को सुना। पीएम मोदी ने इस अभियान की लोगों को जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में हजारों लोग सहभागी बन रहे हैं। व्यापक पैमाने पर मोदी सरकार की गारंटी की गाड़ी पहुंच चुकी है। अभियान से जनता को लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। सरकार गरीब एवं वंचित लोगों के जीवन स्तर को सुधारने कार्य कर रही है। गरीब एवं जरूरतमंद, युवा, महिला एवं किसान को सशक्त कर उनके सपनों को पूरा करना है। किसानों की आय बढ़ाना है उन्हें आधुनिक कृषि को अपनाने प्रेरित करना है। महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रहे सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ गरीब एवं वंचित हितग्राहियों को लाभ पहुंचाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। केन्द्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दे रही है। समूह की महिलाएं सशक्त बन रही हैं। हमें विकसित भारत का सपना पूरा करना है। सांसद संतोष पाण्डेय, भरत वर्मा, कलेक्टर डोमन सिंह, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े रहे। सांसद संतोष पांडेय ने फसल बीमा योजना के जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा रवाना किया। इन योजनाओं का लाभ दिया जाएगा विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा ऋण योजना, स्टार्टअप योजना, स्टैंडअप इंडिया, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा, प्रधानमंत्री जन-औषधि योजना, अटल मिशन, उजाला योजना, सौभाग्य योजना, डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर योजना, खेलो इंडिया, वंदे भारत ट्रेन एवं अमृत भारत स्टेशन योजना का लाभ लागों को मिलेगा।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *