छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्राम पंचायत चैतूखपरी के सरपंच बने सौर ऊर्जा के उत्पादक

– 3 किलोवाट का सोलर रूफटॉप लगाकर दिया ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संदेश, अब गांव के अन्य लोग भी ले रहे जानकारी
– केन्द्र एवं राज्य शासन से मिलेगी 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ लोगों को बिजली बिल से राहत दिलाने का प्रभावी माध्यम बन रही है। विकासखंड डोंगरगढ़ की ग्राम पंचायत चैतूखपरी के सरपंच मनोहर सिन्हा ने इस योजना के अंतर्गत अपने घर की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर गांव में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने की प्रेरणादायी शुरूआत की है। सिन्हा ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले योजना के तहत आवेदन किया था। बैंक वित्तीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद करीब 15 से 20 दिन पहले उनके घर पर 3 किलोवॉट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित किया गया। इस परियोजना की कुल लागत लगभग 2 लाख रूपए लगी है। जिसमें केन्द्र एवं राज्य शासन से 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त होगी। शेष राशि बैंक के माध्यम से आसान किश्तों में फायनेंस कराया है तथा उन्होंने प्रारंभिक अंशदान के रूप में लगभग 10 हजार रूपए जमा किए।


सरपंच मनोहर सिन्हा ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 700 से 800 रूपए आता था। अब उन्हें उम्मीद है कि बिजली बिल लगभग समाप्त हो जाएगा और अतिरिक्त बिजली उत्पादन होने पर उसका लाभ भी मिलेगा। सिन्हा ने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी अधिकृत वेंडर के माध्यम से मिली, जिसके बाद उन्होंने योजना का लाभ लेने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि गांव में सबसे पहले सोलर प्लांट लगाया है। इसे देखने के लिए कई ग्रामीण आए हैं और योजना के संबंध में जानकारी ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में गांव के अन्य लोग भी इस योजना से प्रेरित होकर अपने घरों में सोलर रूफटॉप स्थापित करेंगे। उन्होंने पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम नागरिकों के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी से लोगों पर आर्थिक बोझ काफी कम हो जाता है। उन्होंने नागरिकों से इस योजना का लाभ उठाकर स्वच्छ ऊर्जा को अपनाने और बिजली खर्च में बचत करने की अपील की। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में लगातार लोग सौर ऊर्जा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। यह योजना न केवल बिजली बिल में राहत प्रदान कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण एवं ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 5,017 करोड़ रुपये की उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का करेंगे भूमि पूजन

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश के सड़क अधोसंरचना विकास में…

18 minutes ago
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी – अरुण साव

रायपुर  उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने आज लोक निर्माण विभाग के…

28 minutes ago
डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

डॉ. रमन सिंह की कार्यकर्ताओं को नसीहत, बोले- चुनाव में अभी ढाई साल बाकी, संगठन मजबूत करने पर दें जोर

कवर्धा. भाजपा जिला कार्यालय के उद्घाटन समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं…

38 minutes ago
कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

कृषि और कृषक कल्याण है सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई…

43 minutes ago
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम रघुवंशी की जमानत फिलहाल बरकरार, अब इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

इंदौर  इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यापारी राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान हुई हत्या के मामले…

46 minutes ago
सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सुशासन, विकास और जनकल्याण ही हमारी सरकार की पहचान है – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत समोदा में…

48 minutes ago