राजनांदगांव : पीडीएस की दुकानों में कल भंडारण करेंगे…

राजनांदगांव , जिलेभर की पीडीएस की दुकानों में 6 अप्रैल तक राशन का भंडारण किया जाएगा। वहीं 7 अप्रैल से हितग्राहियों को राशन वितरण होगा। एपीएल, निराश्रित, अंत्योदय कार्डधारियों को अप्रैल से जून तक तीन माह का राशन एक साथ दिया जाएगा। वहीं एपीएल कार्डधारियों को केवल एक माह का राशन मिलेगा। खाद्य विभाग ने अब तक 90 फीसदी भंडारण करने का दावा किया है, जबकि 10 फीसदी शेष है। पीडीएस की दुकानों में चावल का भंडारण होने से नॉन के गोदाम खाली होंगे और कस्टम मिलिंग का चावल रखने जगह बनेगी।

खरीफ सीजन में समर्थन मूल्य पर 63 लाख क्विंटल धान खरीदी के मुकाबले 50 लाख क्विंटल से ज्यादा धान का उठाव कर लिया गया है। केन्द्रों में 14 लाख क्विंटल शेष धान को सूखत से बचाने राइस मिलर्स को तेजी से धान का उठाव कर कस्टम मिलिंग में तेजी लाने और चावल जमा करने प्रशासन दबाव बना रहा है। मिलर्स को 49 लाख क्विंटल धान के बदले 29 लाख क्विंटल धान जमा करना था। लेकिन सिर्फ 2 लाख क्विंटल 6 फीसदी चावल जमा हुआ। राइस मिलर सरकारी धान उठाने के बाद मिलिंग कर सरकारी कोटे में चावल जमा करने में देरी कर रहें है।

खाद्य अधिकारी रविन्द सोनी ने बताया मिलिंग करने जिलेभर में कुल 87 राइस मिलर्स को फरवरी अंत तक उठाव करना था। वर्ष 2024-25 का 5 लाख क्विंटल चावल जमा नहीं हुआ। मिलर्स ने चावल के बदले राशि जमा की थी। राइस मिलर्स का चावल जमा कराने गोदामों में जगह बना रहें है, वहां का चावल पीडीएस में भंडारण होगा। जिले में 2 लाख 61 हजार राशन कार्डधारी, सदस्यों की संख्या 9 लाख 59 हजार है।

kgnews

Recent Posts

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर के जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, 4 बंदूकें और 2 वायरलेस सेट मिले

कांकेर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी…

1 hour ago
समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

समान नागरिक संहिता के पक्ष में हैं 90 प्रतिशत से अधिक नागरिक : मुख्यमंत्री डॉ.…

1 hour ago
राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव मंडी में जलभराव से हाहाकार, चबूतरों पर रखा धान भी भीगा

राजनांदगांव. आज शाम को अचानक मौसम में आए परिवर्तन के बाद 1 घंटे तक कोई…

2 hours ago
रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर ; टिश्यू कल्चर तकनीक से किसानों को मिलेगा अधिक लाभ : वन मंत्री केदार…

2 hours ago
सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

सीएलसी राउंड के महाविद्यालय आवंटन जारी, 1.29 लाख से अधिक विद्यार्थियों को मिला प्रवेश का अवसर

भोपाल उच्च शिक्षा विभाग द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संचालित ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया के…

2 hours ago