राजनांदगांव | शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस की दुकानें सीमित समय तक खुलने से हितग्राहियों की परेशानी बढ़ गई है। कई दुकानों में सुबह कुछ घंटों के लिए ही राशन वितरण किया जा रहा है, जिसके कारण मजदूरी और कामकाज में लगे लोग समय पर राशन नहीं ले पा रहे हैं।
अभी हालही में 15 मई तक राशन का उठाव नहीं करने पर लैप्स होने का आदेश जारी हुआ है ऐसे में हितग्राहियों की चिंता बढ़ी हुई है। दुकानों को ज्यादा समय तक खोलने मांग उठ रही।



