cropped-cropped-cropped-11-final-kg-logo-Copy-1.png

राजनांदगांव प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक सोसायटी द्वारा पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2024 में सोमवार की रात्रि खेले गए मैच में नागरिक-ए ने नागरिक-बी को, नागरिक-सी ने नगर निगम को और टैक्स बार एसोसिएशन ने न्यायालय इलेवन को संघर्षपूर्ण मुकाबले में पराजित कर 2-2 अंक प्राप्त किया। दिग्विजय स्टेडियम के प्राकृतिक घास की पिच पर दूधिया रोशनी में खेली जा रही प्रशासन, पुलिस, प्रेस, पब्लिक सोसायटी द्वारा आयोजित की जाने वाली पी-4 सद्भावना क्रिकेट लीग प्रतियोगिता 2024 में रात्रि में खेले गए पहले मैच में नागरिक इलेवन ए ने नागरिक इलेवन बी को 8 विकेट से पराजित किया। नागरिक बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किशोर यादव और आलोक श्रोती के बीस-बीस रनों की बदौलत पांच विकेट पर 63 रन बनाए थे। जिसके जवाब में जीत के लिए आवश्यक नागरिक ए ने 6.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 65 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस मैच में वीरेंद्र जैन ने 20 रन बनाए। दूसरे खेले गए मैच में नागरिक इलेवन सी ने नगर निगम को 4 रन से रोमांचक मुकाबले में पराजित किया। नागरिक सी ने 5 ओवर में विकेट खोकर 34 रन बनाए, जिसमें हनी ग्रेवाल के 14 रन थे। वहीं नगर निगम की टीम 5 ओवर में महज 30 रन ही बना पाई। तीसरे खेले गए संघर्षपूर्ण मैच में टैक्स बार एसोसिएशन ने न्यायालय इलेवन को 6 रन से पराजित किया। टैक्स बार ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 4 विकेट खोकर 63 रन बनाए थे। जिसमे धनेश साहू के 15 व लोकेश चौरसिया ने 11 रन बनाए। न्यायालय इलेवन के बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट होने के कारण उन्हें हार का सामना करना पड़ा। न्यायालय इलेवन ने 8 ओवर में 7 विकेट खोकर 57 रन बनाए। खेले पहले मैच में भावेश बैद द्वारा प्रदत्त मैन-ऑफ -द-मैच का पुरस्कार नागरिक इलेवन के ईश्वर सिन्हा को, दूसरे मैच में नागरिक सी के कादिर सोलंकी को और तीसरे मैच में टैक्स बार के धनेश साहू की दिया गया।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *