राजनांदगांव । गाड़ी में शराब पकड़े जाने के बाद पुलिस आरक्षकों को धमकाने वाले नेता दीपक चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को पुलिस ने आरोपी दीपक चौहान और उसके ड्राइवर कौशल वर्मा को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
पूर्व पार्षद व नेता की गाड़ी से सुकुल दैहान पुलिस की टीम ने 26 फरवरी को शराब की खेप पकड़ी थी। तब गाड़ी ड्राइवर कौशल वर्मा चला रहा था। गाड़ी रोके जाने की सूचना मिलते ही दीपक चौहान मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी की जांच करने वाले आरक्षकों को जमकर धमकाया।
राजनैतिक रसूख का हवाला देते हुए जमकर गाली गलौज की, वहीं ट्रांसफर तक करा देने की धमकी दी। मामले का वीडियो दूसरे ही दिन सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने दीपक चौहान को मौके से छोड़ने वाले दो आरक्षकों को लाइन अटैच कर दिया।
धमतरी. धमतरी में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को…
देवास. गुजरात के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा देवास (मप्र) के वारसी नगर क्षेत्र से…
बालोद. बालोद जिले के गुरुर विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बड़भूम परिसर में पर्यावरण…
भोपाल. दतिया उपचुनाव को लेकर भाजपा ने रविवार को भोपाल में दिग्गज नेताओं की बड़ी…
रायपुर. छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा विकसित रायपुर के डूमरतराई थोक बाजार…
भोपाल. मध्य प्रदेश सरकार आगामी अगस्त महीने में अपने राजकीय विमानन बेड़े का विस्तार करने…