राजनांदगांव पुलिस ने बड़ी मात्रा में मध्यप्रदेश की अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी है। शराब मध्यप्रदेश में बनी है जिसमें वहीं विक्रय के लिए वैध का लेबल लगा हुआ है। शराब की तस्करी में प्रयुक्त सूमो विस्टा वाहन को को जब्त किया गया। पुलिस चौकी मोहारा थाना डोंगरगढ़ एवं सायबर टीम ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की। मध्यप्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा व्हीस्की शराब 122.400 बल्क लीटर की कीमत 74800 रुपए बताई गई। मुखबीर से सूचना मिली कि बुधवार को वाहन टाटा सूमो विस्टा चालक वाहन में अवैध शराब लेकर गातापार होते हुए ढारा मोहारा रोड से भिलाई जाने निकला है। पुलिस की नाकेबंदी को देख चालक ने वाहन को तेज गति से चलाया। ग्राम करेला के खेत में यह वाहन अनियंत्रित होकर उतर गया जिसका पीछा करते पुलिस वहां पहुंची थी। लेकिन चालक फरार हो चुका था। वाहन की तलाशी में 13 पेटी एवं अलग से 4 पेटी में मध्यप्रदेश मे निर्मित एवं वहीं विक्रय करने अधिकृत का लेबल लगी शराब मिली। प्रयुक्त वाहन टाटा सूमो विस्टा की कीमत 5 लाख रुपए जुमला किमती 5 लाख 74800 रुपए की सामग्री जब्त की गई। पुलिस ने 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबंद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल वाहन मालिक से चर्चा करने पर पता चला कि छावनी निवासी जयंत बंजारे को वाहन विक्रय किया गया है।
Home »






