राजनांदगांव जिले में आपराधिक घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। ऐसी वारदातों को लिप्त रहने वाले आदतन बदमाशों को चिन्हित किया जा रहा है। इसके अलावा उन्हें समझाइश दी जा रही है। जिला पुलिस की टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 21 निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश सहित आदतन अपराधियों को राउंडअप किया। उन्हें थाने लाकर समझाइश दी गई है। इसके अलावा 10 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। एसपी मोहित गर्ग ने बीते दिनों थाना प्रभारियों की बैठक लेकर आपराधिक गतिविधियों को नियंत्रित करने की हिदायत दी थी, जिसके बाद सभी थाना क्षेत्रों में सख्ती बढ़ा दी गई है।
Home »





