राजनांदगांव। वार्ड नंबर 37 से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ज्योति शर्मा के देवर गजेंद्र शर्मा (सेवग) ने आगामी चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी से टिकट की दावेदारी पेश की है। गजेंद्र शर्मा का कहना है कि वे वार्ड में नई ऊर्जा और बदलाव लाने के लिए चुनाव लड़ना चाहते हैं।

पार्टी कार्यों में सक्रियता के आधार पर गजेंद्र ने जताई उम्मीदवारी

गजेंद्र शर्मा ने कहा कि वे लगातार कांग्रेस की ओर से वार्ड में सभी गतिविधियों में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। कोरोना काल हो या पार्टी के सदस्यता अभियान, उन्होंने सभी पार्टी-आदेशित कार्यों को पूरा करने में सक्रिय भूमिका निभाई है। उनका कहना है कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता को देखते हुए पार्टी को उन्हें टिकट देकर मौका देना चाहिए।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *