डोंगरगढ़| राजपूत महिला समूह के द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौध रोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान समूह की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और प्रकृति को सहेजने का संकल्प उठाया। पौध रोपण कार्यक्रम के तहत परिसर में फलदार, छायादार और औषधीय पौधों का रोपण किया गया।
इनमें मुख्य रूप से आंवला, नीम, आम, बादाम, नींबू, जाम (अमरूद), कटहल और नरगिस के फूलों के पौधे शामिल रहे। महिलाओं ने केवल पौधे ही नहीं लगाए, बल्कि पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी स्वयं लिया। पौध रोपण के बाद समूह की एक बैठक भी आयोजित की गई।
जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आने वाले सभी तीज-त्योहारों को समूह की सभी बहनें आपस में मिलजुलकर और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाएंगी। इस सेवा कार्य और बैठक में मुख्य रूप से अंचला सिंह ठाकुर, शीला गहरवार, लीना सिंह, पद्मिनी राजपूत, प्रतिभा कल्चुरी, रुबी गहरवार, कामिनी यादव सहित समूह की अन्य सदस्य मौजूद थी।
बिलासपुर. सरकारी तंत्र की लापरवाही का मामला सामने आया है. जीवित व्यक्ति को सरकारी रिकार्ड…
रायपुर. छत्तीसगढ़ की सियासत में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है. उपमुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर. संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’…
आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश को राष्ट्रीय सम्मान बायोमेट्रिक आधारित प्री-ऑथराइजेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर…
रामनामी परंपरा की गाथा को राष्ट्रीय सम्मान, छत्तीसगढ़ी संस्कृति का बढ़ा गौरव 72वें राष्ट्रीय फिल्म…
बलरामपुर. छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के घमनी गांव में हेडमास्टर की हत्या के बाद इलाके…