राजनांदगांव । प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महापौर मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा के निर्देश पर बारिश के पूर्व शहर के सभी बड़े नाली नालो की सफाई कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत फरवरी से नाला सफाई प्रारंभ किया गया है चरणबद्ध शहर के प्रमुख नाली-नालो की सफाई कराई जा रही है। महापौर एवं आयुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य का अमला प्रतिदिन नाला सफाई मेनुवल एवं जे.सी.बी. व पोकलेन के माध्यम से कर रहे है। जिसकी सतत निरीक्षण भी महापौर श्री यादव, आयुक्त श्री विश्वकर्मा द्वारा किया जा रहा है, वही प्र.स्वाथ्य अधिकारी राजेश मिश्रा एवं स्वच्छता निरीक्षक दीपक श्रीवास्तव सभी नाला-नाली की सफाई का जायजा लेकर सफाई दरोगा को अपने अपने क्षेत्र में चरणबद्ध सफाई कराने मार्गदर्शन दे रहे है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 9-1-768x1024.jpg

नाला सफाई के संबंध में आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने बताया कि बरसाती पानी का बहाव ठीक ढंग से होने प्रथम चरण में बसंतपुर, इंदिरा नगर, जिला चिकित्सालय के सामने, नंदई, गंज चौक मुरारजी पुलिया, गुरूद्वारा के पास, पुराना अस्पताल के पास, मोहरा रोड, कन्हारपुरी, लखोली, जी.ई. रोड के नालो की सफाई कराई गयी है। चिखली, शांति नगर, मोतीपुर, ढाबा, पेन्ड्री के नालो की सफाई भी कराई जा रही है। महापौर श्री यादव ने स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्वास्थ्य अमला को कडे निर्देश देते हुये कहा कि शहर के सभी नालों की सफाई अच्छे से कराकर समय सीमा में पूर्ण कर लिया जावे, ताकि बारिश में पानी भरान की स्थिति न हो तथा स्वास्थ्य अमला भी अपने अपने क्षेत्र में प्रतिदिन उपस्थित रहकर निर्धारित समय तक सफाई कराना सुनिश्चित करेंगे। कार्य में लापरवाही बरतने वाले एवं लम्बे समय से अनुपस्थित कर्मचारियोे के विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावेंगी।

This image has an empty alt attribute; its file name is 8-2-768x1024.jpg

महापौर श्री यादव एवं आयुक्त श्री विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया है कि वर्षा ऋतु में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो इसके लिये सफाई अभियान सम्पादित करे तथा जल शुद्धिकरण के अंतर्गत निगम सीमान्तर्गत तालाबों में डल्ला चूना व ब्लीचिंग पाउडर डालकर जलशुद्धिकरण कराया जाये। गड्ढो में पानी भरने की स्थिति में कच्ची नाली खोद कर पानी निकासी की व्यवस्था करे। जल जमाव से होने वाले बिमारी जैसे डायरिया, डेंगू मलेरिया, पिलिया न फैले इसके लिए दवाई का छिड़काव करें, साथ ही होटलो का निरीक्षण कर पर्याप्त साफ सफाई व्यवस्था बनाये रखने एवं ताजा खाद्य पदार्थ बिक्री करने हेतु संबंधित व्यवसायियों को समझाईस देवे। सड़क में मलमा या भवन मटेरियल रखने पर मलमा मंडप के तहत् कार्यवाही करें।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *