– प्रदेश स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छुटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को पहचान कर लाभान्वित करने किया जा रहा सर्वेक्षण

राजनांदगांव। अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव छुरिया विकासखंड के ग्राम शिकारीटोला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पात्र हितग्राहियों के लिए आवास सर्वेक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर हितग्राहियों से मुलाकात की। अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से देश के करोड़ों परिवारों को अपना पक्का आवास मिल रहा है। यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि गरीबों के आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की पहचान है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार मोर दुआर साय सरकार महाभियान अंतर्गत छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान हेतु 15 से 30 अप्रैल 2025 तक नया आवास सर्वेक्षण किया जा रहा है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 100-1-1024x597.jpeg

इसके तहत प्रदेश स्थायी प्रतीक्षा सूची एवं आवास प्लस सूची में छुटे हुए पात्र ग्रामीण परिवारों को पहचान कर लाभान्वित करने हेतु सर्वेक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितम्बर 2024 को आवास प्लस 2.0 मोबाईल एप्लिकेशन का शुभारंभ किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि हर गरीब के सर पर पक्की छत हो। जिसका सपना आज नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार में हो रहा है।
अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव ग्राम शिकारीटोला में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत हितग्राही हेमलता सेवता एवं द्रौपदी सेवता के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा लीलाबाई के कच्चे आवास का प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने सरपंच एवं वार्ड पंचों को योजनांतर्गत सभी पात्र परिवारों का शत-प्रतिशत सर्वेक्षण में शामिल करने की अपील की। साथ ही ग्रामीणों को समय पर सर्वेक्षण कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रविन्द्र वैष्णव, सरपंच सरिता चंद्रवंशी, उपसरपंच सेवक साहू, पंच तोरण मंडावी, पूर्व सरपंच प्रीतम साहू, पूनम साहू, लीला बाई, सरिता कंवर, शैलेश, मिलेन्द चंद्रवंशी, अन्य जनप्रतिनिधि, जनपद पंचायत के सीईओ व जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे ।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *