राजनांदगांव। खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों हेतु प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना की शुरूआत की गई है। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र राजनांदगांव द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए जिले में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग-हालर मिल, फ्लोर मिल, जैम, जैली, मुर्रा, बड़ी, पापड़, आचार, बेकरी, डेयरी, मसाला, आटा चक्की, मिक्सर, चिप्स, टोमैटो सॉस, रेडी टू ईट सहित अन्य खाद्य उत्पाद स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों से आवेदन आमंत्रित किए गए है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना स्वरोजगार स्थापना हेतु बैंक शाखाओं के माध्यम से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाई के उन्नयन हेतु अथवा नवीन उद्योग की स्थापना पर लिए गए ऋण के टर्म लोन पर 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रूपए अनुदान का प्रावधान है। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कलेक्टोरेट परिसर संयुक्त जिला कार्यालय भवन हॉल नंबर 1 राजनांदगांव  से प्राप्त की जा सकती है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *