राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना संतुराम के जीवन में लाई खुशियां

– संतुराम को मिला अपना पक्का मकान
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पारागांवखुर्द निवासी संतुराम का पक्का मकान बनाने का सपना अब साकार हो गया है। संतुराम पहले अपनी माँ के साथ एक जर्जर कच्चे घर में रहते थे। जीवनयापन के लिए दोनों मजदूरी करते थे और आर्थिक स्थिति अत्यंत कमजोर थी। पक्का घर बनाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। संतुराम की माँ का नाम आवास प्लस सूची में दर्ज था, लेकिन दुर्भाग्यवश घर स्वीकृत होने से पहले ही उनका निधन हो गया। उनका पक्का मकान का सपना अधूरा रह गया। माँ के निधन के बाद संतुराम अकेले रह गए और उनका पुराना कच्चा घर बरसात में पानी से भर जाता था। इस स्थिति में घर में रहना मुश्किल हो जाता था।
संतुराम को इसी बीच ग्राम पंचायत से जानकारी मिली कि वह अपनी माँ के नाम के साथ नामिनी के रूप में दर्ज हैं। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद उनका पंजीयन किया गया और कुछ ही समय बाद उन्हें आवास स्वीकृत होने की सूचना मिली। शुरूआत में उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन जब उन्होंने बैंक जाकर जांच की तो उनके खाते में पहली किस्त 40000 रूपए जमा हो चुकी थी। इसके बाद उन्होंने अपने पक्के मकान का निर्माण कार्य शुरू किया। संतुराम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कुल 120000 रूपए की राशि तीन किस्तों में प्राप्त हुई है। साथ ही मनरेगा के तहत 95 दिनों की मजदूरी भी मिली। इस सहायता से उन्होंने अपना घर पूरा किया। संतुराम अपने पक्के घर में सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने उनकी जिंदगी में उजाला ला दिया। जिसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विश्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

kgnews

Recent Posts

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर में धर्मांतरित व्यक्ति के शव के दफन को लेकर विवाद, गांव में बढ़ा तनाव

कांकेर. कांकेर जिले में धर्मांतरित व्यक्तियों के शव दफन को लेकर विवाद थमने का नाम…

25 minutes ago
इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर मेट्रो को मिली कम कंपन तीव्रता, विरोध के बीच स्टेशन निर्माण पर आई बड़ी अपडेट

इंदौर. छोटा गणपति मेट्रो स्टेशन निर्माण के कारण महंत कॉम्प्लेक्स के रहवासियों के विरोध के…

35 minutes ago
डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

डबरा-भितरवार मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रेत के ढेर से गई युवक की जान

भितरवार डबरा-भितरवार मुख्य मार्ग पर भितरवार प्रवेश द्वार के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक…

54 minutes ago
मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

मध्यप्रदेश में छात्रसंघ चुनाव जल्द कराने की मांग, सचिन दवे ने उठाई आवाज

भोपाल मध्यप्रदेश के महाविद्यालयों व विश्वविद्यालययों में छात्रसंघ चुनावों की प्रासंगिकता और उनका महत्व आज…

1 hour ago
रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर पुलिस का बड़ा अभियान, 200 स्कूल बसों और ड्राइवरों की हो रही जांच

रायपुर. राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर पुलिस कमिश्नरेट विशेष अभियान चला…

2 hours ago
सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

सीएम डॉ. मोहन यादव का काफिला रुकवाने पर बड़ा एक्शन, टीकमगढ़ एसपी हटाए गए

टीकमगढ़. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बीते शुक्रवार को आधिकारिक दौरे के दौरान वीवीआईपी सुरक्षा…

2 hours ago