राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना से दिनेश कुमार निषाद का पक्के घर का सपना हुआ साकार
राजनांदगांव । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंच रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम रेंगाकठेरा निवासी दिनेश कुमार निषाद का पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से साकार हुआ है। दिनेश कुमार निषाद ने बताया कि उन्हें सुशासन तिहार के शिविर में नवनिर्मित आवास की चाबी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि वर्षों से कच्चे मकान में रहने के कारण उन्हें और उनके परिवार को बारिश, आंधी-तूफान तथा अन्य प्राकृतिक परिस्थितियों में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के मौसम में घर की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी। उन्होंने बताया कि अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिलने से उनके परिवार को सुरक्षित और सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि बारिश के पहले नया घर मिलना उनके लिए किसी सौगात से कम नहीं है। अब उन्हें बारिश, आंधी-तूफान, जीव-जन्तुओं तथा बंदरों से होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी और पूरा परिवार सुरक्षित वातावरण में जीवनयापन कर सकेगा।
दिनेश ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना ने उनके परिवार को नई खुशियां और सुरक्षा प्रदान की है।
खैरागढ़। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाने के लिए…
रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ द्वारा पेंशनरों को ट्रेजरी व्यवस्था की जटिलताओं एवं प्रक्रियागत बाधाओं…
रायपुर। आबकारी आरक्षक के पद पर चयन के बावजूद तय समय में कार्यभार ग्रहण नहीं…
कवर्धा । पंडरिया विधानसभा में शिक्षा के क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई…
चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ के अंतर्गत…
सूरजपुर । महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने आज जिला…