– बिजली बिल हुआ शून्य, ईवी चार्जिंग भी हुई आसान
– सरकार की सहायता से सौर ऊर्जा अपनाना हुआ आसान
– रमन नाहटा से प्रेरित होकर उनके दो मित्रों ने भी अपने घरों में लगवाया सोलर रूफटॉप
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के लिए स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के साथ-साथ बिजली खर्च में बचत का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले के डोंगरगांव निवासी एवं पेपर कप निर्माण इकाई संचालित करने वाले रमन नाहटा इस योजना का लाभ लेकर न केवल अपने घर का बिजली बिल लगभग शून्य कर चुके हैं, बल्कि अपनी इलेक्ट्रिक कार की चार्जिंग भी सौर ऊर्जा से कर रहे हैं। रमन नाहटा ने बताया कि लगभग 6 माह पूर्व उन्होंने अपने आवास में 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया। इसके पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल लगभग 1600 रूपए से 1800 रूपए तक आता था। इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के बाद बिजली की खपत और बढ़ गई थी। ऐसे में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना उनके लिए काफी लाभकारी साबित हुई। उन्होंने बताया कि उन्हें इस योजना की जानकारी बैंक के माध्यम से मिली। बैंक अधिकारियों ने योजना की पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया, जिससे आवेदन, वित्तीय सहायता एवं अन्य औपचारिकताएं आसानी से पूरी हो गई। सोलर संयंत्र की कुल लागत लगभग 2 लाख 5 हजार रूपए आई, जिसमें डाउन पेमेंट के बाद लगभग 1 लाख 80 हजार रूपए का बैंक ऋण मिला। इसके साथ ही केन्द्र एवं राज्य शासन की ओर से लगभग 1 लाख 8 हजार रूपए की सब्सिडी भी शीघ्र ही समय में प्राप्त हो गई।
नाहटा ने बताया कि सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है। सामान्य दिनों में संयंत्र से पर्याप्त बिजली उत्पादन हो रहा है, जिससे घरेलू जरूरतों के साथ इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग भी आसानी से हो जाती है। इससे हर महीने होने वाला बिजली खर्च काफी कम हो गया है और भविष्य में यह निवेश उनके लिए और अधिक लाभकारी साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम लोगों को निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के कारण सोलर संयंत्र लगाना पहले की तुलना में काफी आसान हो गया है। उन्होंने बताया कि उनके सोलर प्लांट को देखकर उनके दो मित्र भी अपने घरों में रूफटॉप सोलर लगवा चुके हैं तथा आसपास के कई लोग भी इस योजना की जानकारी लेकर इसे अपनाने में रूचि दिखा रहे हैं। नाहटा ने कहा कि सौर ऊर्जा पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ घरेलू बजट को संतुलित रखने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जो भी परिवार बिजली पर नियमित खर्च करते हैं, उन्हें इस योजना का लाभ अवश्य लेना चाहिए। इससे लंबे समय में बिजली पर होने वाला खर्च काफी कम हो जाता है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना जिले में स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम नागरिकों की बिजली लागत कम करने और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रही है।
मोहला-मानपुर. निर्माण कार्यों के भुगतान में कथित कमीशनखोरी, अनावश्यक देरी और अनदेखी का आरोप लगाते…
मध्यप्रदेश में 2,548 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती आवेदन की अंतिम…
भोपाल मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के कार्यकाल का एक वर्ष…
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…
सहकारी सप्ताह के अंतर्गत राज्य स्तरीय सहकारी प्रदर्शनी का शुभारंभ सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक…
- हर घर तक पहुंच रहा शुद्ध पेयजल- महिलाओं की मेहनत बची और ग्रामीणों का…