छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने घर के सपने को साकार करने के उद्देश्य से राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में बहुमंजिला आवासों का निर्माण किया गया है। इसी क्रम में लखोली स्थित आवासीय परिसर में निर्मित 304 आवास पात्र हितग्राहियों को आबंटित कर दिया गया है। नगर निगम द्वारा लखोली आवास परिसर के 180 आवासों में अवैध रूप से कब्जा कर निवास कर रहे लोगों को लगातार नोटिस जारी कर आवास रिक्त करने कहा जा रहा है। साथ ही वास्तविक जरूरतमंद एवं निवासरत गरीब परिवारों को शासन के नियमों में उपलब्ध शिथिलता का लाभ प्रदान करते हुए निर्धारित स्वीकृति राशि जमा कर वैध रूप से आवास प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
आयुक्त नगर निगम अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि नगर निगम द्वारा नियमों में दी गई शिथिलता के तहत अब तक 17 कब्जाधारी परिवारों ने अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा कराई है तथा आवास का आबंटन होने के बाद शेष राशि किश्तों में जमा करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। इसी प्रकार अन्य कब्जाधारी परिवारों ने भी राशि जमा कर आबंटन प्राप्त करने सहमति व्यक्त की है। अपात्र एवं सहमति प्रदान नहीं करने पर संबंधित परिवारों को नियमानुसार बेदखली की कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

RSS पर टिप्पणी को लेकर BJP सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल का तीखा बयान, बोले- उंगली उठाई तो हाथ तोड़ देंगे

खंडवा  मध्य प्रदेश की सियासत में अयोध्या के श्री राम मंदिर को लेकर एक बार…

3 hours ago
‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

‘गर्भ रखना या नहीं, फैसला महिला का अधिकार’: इंदौर हाईकोर्ट ने कहा- पति की सहमति जरूरी नहीं

इंदौर हाई कोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने महिलाओं के प्रजनन अधिकारों को लेकर अहम फैसला…

3 hours ago
दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम

दुर्लभ प्राचीन पांडुलिपियों को सहेजने और संरक्षित करने में मध्यप्रदेश देश में प्रथम देश की…

4 hours ago
मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार

मुंगेली : महतारी वंदन योजना बनी सुनीता साहू के बच्चों की बेहतर शिक्षा का आधार…

5 hours ago
बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम

बिजली कंपनी फैसला: जिस ठेकेदार के नाम पर कार्य आदेश, वही करेगा काम भोपाल  मध्यप्रदेश…

5 hours ago
सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

सुशासन तिहार से 53 नए टीबी मरीजों की पहचान कर तत्काल उपचार शुरू

रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान…

5 hours ago