• फरार आरोपी गुलशन साहू उर्फ राजू को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर जेल
  • प्रकरण कें एक आरोपी आकाश उर्फ आसू भारती को पूर्व में गिरफ्तार कर भेजा गया था
    न्यायिक रिमाण्ड पर जेल

राजनांदगांव | श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजनांदगंाव मोहित गर्ग व श्रीमान अति. पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव राहूल देव शर्मा व श्रीमान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देशन पर मवेशी तस्कर के विरूद्व कार्यवाही जारी है इसी क्रम में दिनांक 15.04.2025 को राजनांदगांव की ओर से बोलेरो पिकअप वाहन क्रमांक सी जी 04. पी एक्स 1261 में चालक द्वारा मवेशियों को बिना चारा पानी के कु्रतापूर्वक ठूस- ठूसकर भरकर परिवहन करते कत्लखाना काकोडी महाराष्ट्र की ओर ले जा रहा था। घटना दिनांक को एक आरोपी नाम आकाश भारती उर्फ आसू पिता तुलाराम भारती उम्र 24 वर्ष वार्ड क्रमांक 02 नवागांव बजरंगपुर राजनांदगांव थाना लालबाग जिला राजनांदगांव (छ0ग0) को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था । घटना स्थल से एक आरोपी गुलशन साहू उर्फ राजू घटना दिनांक को फरार हो गया था। जिसे काफी प्रयास एवं पुलिस की सतर्कता से दिनांक 04.05.2025 को आरोपी गुलशन साहू उर्फ राजू को उसके निवास स्थान ग्राम रिंगनी थाना पूराना भिलाई जिला दुर्ग से घेराबंदी कर पकडकर माननीय न्यायालय राजनांदगांव के समक्ष पेश किया गया जहॉ से आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
उक्त कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले ,उपनिरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे, सउनि ए.पी.शीला ,आरक्षक 1176 , सैनिक भरत ठाकुर का विशेष योगदान रहा है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *