छत्तीसगढ़

युक्तियुक्तकरण पर सियासत : दीपक बैज बोले- सरकार का निर्णय शिक्षा नीति के खिलाफ, शिक्षा व्यवस्था को कर रहे चौपट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में युक्तियुक्तकरण पर सियासत जारी है। गुरुवार को युक्तियुक्तकरण पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सरकार का निर्णय शिक्षा नीति के खिलाफ है। सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को चौपट करने वाला निर्णय लिया है। स्कूल बंद क्यों हो रहे हैं और 57 हजार शिक्षक भर्ती क्यों नहीं हो रही है? सरकार अब तक एक शिक्षा मंत्री नियुक्त नहीं कर पाई। बच्चों के भविष्य को गर्त में ले जाने का काम हो रहा है। सरकार स्कूलों को बंद कर शराब दुकान खोल रही है। उन्होंने आगे कहा कि, जिन स्कूलों को BJP सरकार ने बंद किया, उसे कांग्रेस सरकार ने खोला था। शिक्षक पोस्टिंग में खुलेआम भ्रष्टाचार हो रहा है। शिक्षा जगत को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया जा रहा है।

राज्य सरकार ने ट्रांसफर पॉलिसी को मंजूरी दे दी है। इस पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, सभी मंत्रियों के घरों में भ्रष्टाचार की दुकान खुल गई है। अब मंत्रियों के घरों में बोली लगना शुरू होगी। शिक्षा विभाग को तहस नहस करने का काम किया गया। शिक्षा विभाग में भर्राशाही चल रही है। सरकार अब कर्मचारियों को लूटने काम करेगी। ट्रांसफर नीति में सबसे ज्यादा फायदा मंत्रियों को होगा।

बांग्लादेशी घुसपैठियों को डिप्टी CM विजय शर्मा ने कांग्रेस का वोटबैंक बताया है। इस पर श्री बैज ने कहा कि, डेढ़ साल से प्रदेश में BJP की सरकार है। अभी तक कितने बांग्लादेशियों का सूची बनाई? कितने लोगों पर कार्रवाई की, कितने लोगों को जेल भेजा गया? सरकार को यह सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। देश में साल 2027 से जातिगत जनगणना शुरू होगी। इस पर उन्होंने कहा कि, सरकार सालभर में जाति जनगणना क्यों नहीं कराना चाहती है। यह सरकार लोगों को उनका हक नहीं देना चाहती है। इसलिए जानबूझकर लेटलतीफी कर रही है।

Raman dwivedi

Recent Posts

CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …

CG : बस्तर में कार दुर्घटनाग्रस्त, 4 युवक घायल …

बस्तर। तीरथगढ़ जलप्रपात में कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराई और जलप्रपात के ऊपरी हिस्से…

2 minutes ago
CG : बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल …

CG : बिलासपुर में बोलेरो का कहर, महिला गंभीर रूप से घायल …

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के कपिल नगर में एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क…

5 minutes ago
राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव : पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से सड़कों पर पानी…

राजनांदगांव | शहर के गुजरे फ्लाई ओवर पर बारिश का पानी निकासी करने पाइप लाइन…

8 minutes ago
राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव : राजनांदगांव में करंट की दर्दनाक घटना, 6 मवेशियों की मौत …

राजनांदगांव। मोहारा चौकी क्षेत्र के ग्राम बिजनापुर में ​करंट की चपेट में आने वाले 6…

9 minutes ago
CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

CG : किसान को आई आसमानी मौत, बिलासपुर की घटना …

बिलासपुर। बिलासपुर में देर रात तक रुक-रुककर तेज बारिश होती रही। बारिश के दौरान आकाशीय…

12 minutes ago
राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव : चित्रकला प्रतियोगिता में प्रवीण प्रथम स्थान पर…

राजनांदगांव| भिलाई सेक्टर 4 के एसएनजी स्कूल में कला कृति महोत्सव का आयोजन किया गया।…

14 minutes ago