छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश नाकाम, पुलिस की मुस्तैदी से बचीं …

राजनांदगांव । राजनांदगांव जिले में पद्मश्री सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश को पुलिस की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। ट्रैफिक पुलिस की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। मामले में दो महिलाओं सहित चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, घटना सुकुलदैहान क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो वाहन में सवार दो महिलाएं फूलबासन बाई यादव के घर पहुंचीं और किसी बहाने से उन्हें अपने साथ वाहन में बैठा लिया। इसके बाद आरोपियों ने उनका मुंह बांध दिया और नेशनल हाईवे की ओर निकल गए।

इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर जांच की, तब फूलबासन बाई यादव ने इशारों में बताया कि उन्हें जबरन ले जाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वाहन में सवार सभी लोगों को हिरासत में ले लिया।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध वाहन की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उसे रोका। पूछताछ में आरोपियों ने बहाना बनाया कि फूलबासन बाई यादव को मिर्गी का दौरा पड़ा है, लेकिन पीड़िता ने खुद अपहरण की कोशिश की पुष्टि की।

प्रारंभिक जांच में खुशबू साहू को इस साजिश की मुख्य आरोपी बताया जा रहा है, जो बेमेतरा जिले के भौरी गांव की निवासी है। वह अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो वाहन में पहुंची थी।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपियों का मकसद क्या था और फूलबासन बाई यादव को कहां ले जाया जा रहा था।

kgnews

Recent Posts

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

बिजली बिल पर लेट पेमेंट सरचार्ज की नई व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत -पावर कंपनी

रायपुर  छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…

9 hours ago
तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

तिलहन उत्पादन बढ़ाने की दिशा में सशक्त पहल, कोटमीकला के किसानों को मिला उन्नत मूंगफली बीज

रायपुर  किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…

9 hours ago
इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

इंदौर के डायल-112 हीरोज रास्ता भटके 10 वर्षीय बालक को सुरक्षित दादा के सुपुर्द किया

भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…

9 hours ago
पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

पक्के घर ने बदली जिंदगी : पीएम जनमन आवास योजना से कृष्णा बैगा के सपनों को मिला अपना आशियाना

रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…

10 hours ago
झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

झाबुआ से देश को पोलियो मुक्त रखने का संकल्प

भोपाल  देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…

10 hours ago
ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

ग्रिड में भेजी गई अतिरिक्त सोलर बिजली निर्धारित दर पर खरीदी जाएगी

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…

10 hours ago