राजनांदगांव स्वर्गीय ओमप्रकाश सिन्हा एवं निर्मला देवी ज्ञानचंदानी की स्मृति में मॉर्निंग 11 के तत्वावधान में आयोजित 7 ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में खेला गया फाइनल मैच बेहत रोमांचक रहा। राजनांदगाँव के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब फ्रैंक ब्रदर्स ने दुर्ग बॉयज टीम को 0 के मुकाबले 2 गोल से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। खेले गए शानदार फाइनल मैच में फ्रैंक ब्रदर्स के लिए पूर्वांश एवं पार्थ ने गोल किया। फाइनल मैच के पूर्व तीसरे स्थान के लिए खेले गए मैच में रायपुर ने तिरोड़ी को 1-0 से पराजित किया।
समापन समारोह में अतिथि के रूम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, नीलू शर्मा प्रदेश प्रवक्ता भाजपा एवं पवन डागा समाज सेवी उपस्थित रहे। अभिषेक ने कहा कि राममय राजनांदगांव में खेलमय भी हुआ। खेलों की नगरी है राजनांदगांव। नीलू शर्मा ने खिलाड़ियों के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही। इस अवसर पर विशेष रूप से जिला मंत्री अल्पसंख्यक प्रिंस भाटिया, पार्षद एवं वरिष्ठ खिलाड़ी मदन यादव, राजू रंगरी, नवीन शर्मा, सोनू वर्मा, पप्पू निषाद, परवेज खान, रोशन यादव, अजय ज्ञानचंदानी, विक्की साहू, विजय मरकाम, अवधेश ठाकुर, अलीम, विशाल पंजवानी,जयेश नारायणी, विनय, यश, विष्णु सिन्हा, हर्ष, कुलदीप, आदर्श, विजेंद्र, संस्कार, पियूष, आयुष, खुमेश, युवराज सिन्हा, गोविंद वर्मा राजा, रवि मानिकपुरी, राजेंद्र, विजय सरजारे, मुकेश।
