राजनांदगांव : बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने तथा ड्राप आउट को रोकने के लिए प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

राजनांदगांव । मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुरूचि सिंह की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने कहा कि बच्चों के परीक्षा परिणाम में सुधार करने के साथ-साथ उन्हें सही दिशा एवं कैरियर मार्गदर्शन और बच्चों के ड्राप आउट को रोकने के लिए प्रोजेक्ट जूनियर-जी को जिले में संचालित किया जा रहा है। इसके तहत बच्चों की परीक्षाओं में अच्छे परिणाम और पढ़ाई के प्रति जागरूकता लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि छोटे बच्चों का सही मार्गदर्शन करना है जिससे वे गलत दिशा में न जाए। इसके लिए कॉलेज के अच्छे बच्चों को इसमें जोड़ सकते हैं।

उन्होंने कहा कि कॉलेज के बच्चों को लीडरशीप करने का अच्छा मौका मिल रहा है। कॉलेज के अच्छे बच्चे जो बड़े भाई और बड़ी बहन की तरह छोटे बच्चों को अपने अच्छे अनुभव के साझा कर सकते हैं। उनके द्वारा भविष्य, पढ़ाई, कैरियर मार्गदर्शन और मनोबल को बढ़ाने में मदद कर सकते है। पीपीआईए फेलो अमित परिहार द्वारा प्रोजेक्ट जूनियर-जी के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी साक्षरता रश्मि सिंह, महाविद्यालयों के प्राध्यापक, स्कूली प्राचार्य उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

सिलयारी दुष्कर्म मामले पर बाल आयोग सख्त, स्वतः संज्ञान लेकर तलब की रिपोर्ट

रायपुर   रायपुर जिले के धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिलयारी में 13 वर्षीय नाबालिग बालिका…

21 minutes ago
छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा फेरबदल, चार वरिष्ठ IFS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल…

36 minutes ago
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नायक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव गरीब परिवार…

41 minutes ago
भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

भोपाल में पार्टी-फंक्शन से पहले लेनी होगी परमिशन, मेहमानों की जानकारी देना भी हुआ जरूरी

​​भोपाल  शहर में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नगर निगम परिषद ने…

1 hour ago
CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

2 hours ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

2 hours ago