राजनांदगांव , जिलेभर में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों को स्वस्थ्य और फिट रखने योग-व्यायाम का अभ्यास कराया जा रहा है। स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने इस अभियान का उद्देश्य है। योग से स्वस्थ रहने का अभियान गांवों में पहुंच रहा है। बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक, हर वर्ग को योग-व्यायाम से फिट और निरोग रखने के लिए यह पहल की गई है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव स्वयं गांवों में पहुंचकर योगाभ्यास में हिस्सा लेकर लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाने के लिए प्रेरित कर रहें है।
डोंगरगांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर, तुमड़ीबोड़ में आयोजित योग सत्र में योग को शारीरिक ही नहीं, मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी बताया। गर्मी के मौसम में लू से बचाव, पर्याप्त जल सेवन और संतुलित आहार के साथ नियमित योग करने की सलाह दी। मधुमेह, उच्च रक्तचाप जैसे गैर-संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक कर रहे। योग, प्राणायाम एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूकता लाई जा रही है। आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में रोजाना योगाभ्यास में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रहती है।
बीपी, शुगर जांच और आयुष परामर्श की सुविधा: जिलेभर के आरोग्य मंदिरों में बीपी शुगर जांच और आयुष परामर्श की सुविधा प्रदान की जा रही है। वहां बुजुर्गों के सेहत की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया जा रहा है। आयुर्वेद की जानकारी दी जा रही। इसके अलावा गर्भवती, शिशुवतियों, बुजूर्गों, महिलाओं, किशोरियों के स्वस्थ और फिट रहने जरूरी परामर्श दिया जा रहा है।
योग केवल व्यायाम नहीं आम लोगों की जीवनशैली में अपनाने का दिया संदेश योग को केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवनशैली के रूप में अपनाने की दिशा में जिले की यह पहल सामाजिक बदलाव का संकेत दे रही है। प्रशासन की सक्रिय भागीदारी और जनसहभागिता से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक समाज की नींव मजबूत होती नजर आ रही है। योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया, जिसमें सभी ने भाग लिया। अभियान का उद्देश्य 30 वर्ष से अधिक आयु के नागरिकों को गैर-संचारी रोगों जैसे मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से बचाव एवं नियंत्रण के प्रति जागरूक करना है।
भोपाल रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…
भोपाल प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…
रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री अरुण…
रायपुर बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…
रायपुर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देश पर बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया…