छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प

– बजट ‘गति, गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केन्द्रित
– राजनांदगांव जिले में बजट को लेकर जनमानस में हर्ष व्याप्त
– कृषक प्रज्ञानंद मौर्य एवं गोवर्धन साहू ने कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए की घोषणा किए जाने पर खुशी जाहिर की
– प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने बजट में पत्रकार सम्मान निधि की राशि दोगुना करने पर प्रसन्नता व्यक्त की
– बजट में रखा गया सभी वर्गों का ध्यान
– ज्ञान के लिए गति की ओर अग्रसर समावेशी बजट : घमेन्द्र साहू
– शासकीय सेवकों को केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता की घोषणा होने पर सतीश ब्यौहारे ने मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वित्त मंत्री को दिया धन्यवाद
– शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता सौगात की घोषणा से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह एवं खुशी
– जिले में एक नये 500 सीटर आवासीय स्कूल भवन का प्रावधान

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरकार के दूसरे साल का बजट विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की उपस्थिति में आज छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस वर्ष का बजट ‘गतिÓ गुड गवर्नेंस, अधोसंरचना, टेक्नोलॉजी और इंडस्ट्रियल ग्रोथ पर केन्द्रित है। यह राज्य का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। राजनांदगांव जिले में बजट को लेकर जनमानस में हर्ष व्याप्त है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि बजट से विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह बजट राज्य को तेजी से विकास के पथ पर ले जाने और 2030 के लक्ष्यों की ओर अग्रसर करने का संकल्प है। यह नवाचार, अधोसंरचना और समावेशी विकास को प्राथमिकता देने वाला बजट है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम केसला के कृषक प्रज्ञानंद मौर्य ने बजट में कृषक उन्नति योजना के तहत 10 हजार करोड़ रूपए की घोषणा किए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन किसानहितैषी है और लगातार कृषकों के लाभ के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कृषि पंपों के विद्युतीकरण के लिए 50 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। इससे किसानों को किसानों को खेती-किसानी में बहुत फायदा मिलेगा। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत 600 करोड़ रूपए के प्रावधान किए जाने पर शासन की प्रशंसा की। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला के किसान गोवर्धन लाल साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान भाईयों के लिए अच्छा बजट पेश किया है। किसान, महिला, व्यापारी सभी वर्गों के लिए बड़ा बजट प्रस्तुत किया गया है। वही कृषक उन्नति योजना के तहत 10 करोड़ रूपए का प्रावधान करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।
प्रेस क्लब के अध्यक्ष सचिन अग्रहरि ने इस बजट में पत्रकार सम्मान निधि की राशि दोगुना करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए एक अच्छी पहल की गई है। बजट से युवाओं में भी खुशी है। राजनांदगांव शहर के बजरंगपुर-नवागांव निवासी घमेन्द्र साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कहा कि छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद यह सबसे बड़ा बजट 1 लाख 65 हजार करोड़ रूपए का बजट है। बजट में अच्छे प्रावधान किए गए हंै। ज्ञान के लिए गति की ओर अग्रसर बजट है, जो समावेशी विकास को प्रदर्शित करता है। राजनांदगांव जिले में एक नये 500 सीटर आवासीय स्कूल भवन के लिए प्रावधान किया गया है तथा नालंदा पुस्तकालय का प्रावधान किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री तथा वित्त मंत्री को साधुवाद दिया। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा सुश्री लता साहू ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा हस्तलिखित यह सबसे बड़ा बजट है, जिसमें किसान, बुजुर्ग, महिला, बच्चे सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। बजट में रायपुर में नालंदा पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। वहीं छात्रवृत्ति योजना, केन्द्रीय पुस्तकालय, राज्य छात्रवृत्ति योजना के तहत 150 करोड़ रूपए तथा केन्द्रीय पुस्तकालय के लिए 115 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।
जिला मिशन समन्वयक सतीश ब्यौहारे ने कहा कि बजट में राज्य के शासकीय कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की वृद्वि प्रस्तावित की गई है। अब शासकीय सेवकों को 53 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्राप्त होगा जो केन्द्रीय कर्मचारियों के बराबर है। शासकीय सेवकों को दिए गये सौगात से समस्त अधिकारी-कर्मचारियों में हर्ष व्याप्त है।  छत्तीसगढ़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन द्वारा मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष एवं वित्तमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।
राजनांदगांव शहर की मोतीपुर निवासी योगिता सेन ने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत बजट में 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महिलाओं के लिए शासन की यह अनोखी योजना उनके आर्थिक सशक्तिकरण एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण है। इस बजट के माध्यम से महिलाओं को अबाध गति से शासन की इस योजना का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री को शुक्रिया कहा। राजनांदगांव शहर की नंदई चौक निवासी रंजु जाटव ने कहा कि महतारी वंदन योजना महिलाओं के लिए वरदान के समान है। जिससे उन्हें ऊर्जा मिल रही है। नये बजट में महतारी वंदन योजना के तहत 5500 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को बहुत मदद मिल रही है।

kgnews

Recent Posts

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन के चिंतामण गणेश मंदिर में 35 किलो चांदी का गुप्तदान, गर्भगृह की बढ़ी भव्यता

उज्जैन   धर्म नगरी उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध चिंतामण गणेश मंदिर का गर्भगृह अब चांदी की…

45 minutes ago
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ कामती साहू का घर

रायपुर राजनांदगांव जिले के छुरिया विकासखंड के वनांचल ग्राम मोरकुटूम्ब की रहने वाली मितानीन प्रशिक्षक …

46 minutes ago
बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

बिहान योजना से मिली नई पहचान: पशु सखी बन आत्मनिर्भर हुईं तैलासो राजवाड़े, हर माह 10 से 15 हजार रुपये की आय

रायपुर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ’’बिहान’’ से जुड़कर ग्रामीण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन…

46 minutes ago
​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी में वैज्ञानिक प्रशिक्षण संपन्न

​रायपुर : ​जलवायु परिवर्तन के दौर में किसानों के लिए वरदान बनेगी ग्राफ्टेड सब्जी: धमतरी…

1 hour ago
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की पहल ला रही बदलाव, हरी खाद अपनाकर आत्मनिर्भर खेती की राह पर बढ़ रहे किसान

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्राकृतिक, जैविक और टिकाऊ कृषि…

1 hour ago
जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर में महिलाओं को मिलेगी ई-रिक्शा की कमान, UN Women के साथ पहल; 100 महिलाओं को मिलेगा रोजगार

जबलपुर  नगर निगम और यूएन वूमेन के सांझा प्रयास से "सेफ सिटीज एंड सेफ पब्लिक…

2 hours ago