छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बड़े भाई की हत्या कर शव को कुएं में लगाया ठिकाना, छोटा भाई अरेस्ट

राजनांदगांव। राजनांदगांव में संपत्ति विवाद पर छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को बोरे में बांधकर गांव के ही खेत के कुंए में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है, वहीं जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा। मामला घुमका थाना क्षेत्र के बिजेतला गांव का है। जानकारी के मुताबिक, बालमुकुंद और उसके भाई वेद प्रकाश के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा वेद प्रकाश कुछ गैरकानूनी कार्यों में भी शामिल था, जिसे लेकर दोनों भाई के बीच विवाद होते रहता था। इसी विवाद में बुधवार-गुरुवार के दरमियानी रात बालमुकुंद ने रात में सो रहे अपने बड़े भाई की टंगिया से वार कर हत्या कर दी।

पकड़े जाने के डर से शव को छिपाने बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया था। वहीं शनिवार की शाम गांव में रहने वाले किसान होरी लाल का बेटा अपने खेत गया था। खेत में मौजूद उनके कुंए से तेज दुर्गंध आ रही थी, कुंए में देखने पर बोरी में कुछ बंधा हुआ देखा। शव को दो अलग-अलग बोरियों में बांधकर फेंका गया था। इसके बाद ग्रामीणों और पुलिस को सूचना दी। खेत मालिक की सूचना पर मौके पर पहुंची घुमका पुलिस थाना की टीम ने बोरे को बाहर निकाला, जिसमें एक युवक की लाश निकली। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर लाश की शिनाख्त गांव में ही रहने वाले वेद प्रकाश निर्मलकर (27) के रूप में हुई। शव दो से तीन दिन पुराना था। इसके बाद घुमका पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। शनिवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच कर जांच की।

kgnews

Recent Posts

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षकों का बुनियादी प्रशिक्षण संपन्न

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस अकादमी, भोपाल में आयोजित तीन माह अवधि के परिवहन उप निरीक्षक बुनियादी…

7 hours ago
वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

वायदे हो रहे पूरे, प्रदेश में है खुशहाली का माहौल- मंत्री टंक राम वर्मा

रायपुर​ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं और अधोसंरचना विकास को लगातार गति…

7 hours ago
मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

मध्‍यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

भोपाल  प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध हथियारों के नेटवर्क पर प्रभावी…

7 hours ago
सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

सफलता की नई इबारतः आधुनिक मशीनों से सँवर रही धमतरी की खेती

​रायपुर  बदलते दौर के साथ छत्तीसगढ़ का अन्नदाता भी अब पारंपरिक खेती की रूढ़ियों को…

7 hours ago
टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

टीकमगढ़ के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो युवतियों एवं एक युवक को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल टीकमगढ़ जिले के थाना दिगौड़ा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

7 hours ago
किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

किसानों को खाद-बीज की कोई कमी न हो, छोटे किसानों को मिले प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को खाद और बीज की…

7 hours ago