छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बर्तन चमकाने के नाम पर की ठगी, गिरफ्तार

राजनांदगांव| ग्रामीणों से बर्तन चमकाने और नए बर्तन देने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से 526 किलो वजनी पीतल, कांसा, स्टील और जर्मन के बर्तन जब्त किए गए। इनकी कीमत 2,92,101 रुपये आंकी गई है। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

प्रार्थी योगेंद्र श्रीवास ने थाना गुंडरदेही में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने गांव के लोगों को पुराने पीतल और कांसे के बर्तन चमकाने तथा स्टील और जर्मन के बर्तनों के बदले नए बर्तन और इनाम देने का झांसा दिया। अलग-अलग नाम और पते बताकर आरोपी ने ग्रामीणों से 1,79,620 रुपये के बर्तन ले लिए और वापस नहीं लौटाया। इस पर 3 मार्च 2025 को थाना गुंडरदेही में धारा 318 (4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान ग्रामीणों से जानकारी जुटाई गई। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी धमतरी में किराए के मकान में गलत नाम पते के साथ रह रहा है। पुलिस ने जब जांच की तो आरोपी कृष्णा यादव के नाम से रह रहा था। असली नाम शेख सागर पिता शेख सादिक 34 वर्ष निवासी साहपुकुर, थाना उमरगंज दिनाजपुर पश्चिम बंगाल पाया गया। वर्तमान में वह रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संजय नगर गोसाई चौक में किराए के मकान में रह रहा था।

आरोपी को जेल भेजा: पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ठगे गए बर्तन धमतरी के किराए के मकान में रखे हैं। पुलिस ने वहां से 255 किलो पीतल, 64 किलो कांसा, 138 किलो जर्मन और 69 किलो स्टील के बर्तन जब्त किए। इसके अलावा, 70,000 की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। गिरफ्तारी में थाना प्रभारी गुंडरदेही उपनिरीक्षक मनीष शेन्डे, साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक जोगेंद्र साहू, योगेश सिन्हा, भुनेश्वर मरकाम, विपिन गुप्ता, राहुल मनहरे और आरक्षक विकास साहू की भूमिका रही।

kgnews

Recent Posts

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : ‘सुपर अल नीनो’ की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा से निपटने का गुरुमंत्र

​रायपुर : 'सुपर अल नीनो' की चुनौती: धमतरी में कृषक मित्रों को मिला अल्प वर्षा…

42 minutes ago
सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

सहकारिता सप्ताह में कृषक संगोष्ठी आयोजित

रायपुर सहकारिता सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को दंतेवाड़ा जिले के संयुक्त कलेक्टरेट भवन के सभाकक्ष…

43 minutes ago
कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राकृतिक खेती में बड़ा स्कोप है।…

48 minutes ago
मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

मध्य प्रदेश के शरबती गेहूं ने तोड़ा 7 साल का रिकॉर्ड, ₹6,500 प्रति क्विंटल पार; आटा हो सकता है महंगा

भोपाल  इस साल थाली की रोटी न सिर्फ स्वाद में 'शाही' होगी, बल्कि जेब पर…

52 minutes ago
मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सरकार की बड़ी कार्रवाई

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण…

53 minutes ago
रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा अनिवार्य: लोकेश कवाडि़या

रायपुर : 11 हजार दिव्यांगजनों को स्वरोजगार के लिए मिलेगा ऋण, कौशल प्रशिक्षण भी होगा…

2 hours ago