राजनांदगांव | हिंदू जागरण मंच द्वारा देश के अमर क्रांतिकारियों के बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्थानीय साइंस कॉलेज परिसर में आयोजित हुआ, जहां संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महान वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने इन महान क्रांतिकारियों के जीवन एवं उनके अदम्य साहस, देशभक्ति और त्याग की भावना पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि इन वीरों ने बहुत कम उम्र में ही मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। उनका बलिदान आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के दौरान भारत माता की जय एवं इंकलाब जिंदाबाद के नारों से वातावरण गूंज उठा। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखें। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।
रेत के अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 03 वाहन को किया गया जप्तबालोद, कलेक्टर…
कोण्डागांव, छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के तहत छत्तीसगढ़…
मुख्य अतिथि होंगे दयाल दास बघेल शासकीय एवं निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानोंतथा आम…
ओएसडी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने किया शुभारंभ दंतेवाड़ा,…
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…
टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए…