राजनांदगांव | वार्ड के लक्ष्मी नगर में चोरी हुई मोटरसाइकिल को त्वरित कार्रवाई करते हुए बसंतपुर थाना पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए वार्ड क्रमांक 45 के पार्षद दुरेंद्र साहू ने बसंतपुर थाना प्रभारी एवं उनकी पूरी टीम का आभार व्यक्त किया है। पार्षद साहू ने कहा कि बसंतपुर थाना पुलिस की सजगता और तत्परता के कारण चोरी की बाइक शीघ्र मिल सकी, जिससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इसी प्रकार पुलिस प्रशासन क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए निरंतर सक्रिय रहेगा। साथ ही उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…
भोपाल स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…
रायपुर शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…
भोपाल महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…