राजनांदगांव | राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर सिंगारपुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। घटना में गंभीर चोटें आने से बाइक में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं तीसरा युवक घायल है, जिसे इलाज के लिए खैरागढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार जोगी दल्ली निवासी 26 वर्षीय डुलेश यादव पिता कृष्णा यादव, 27 वर्षीय चुमन लाल निर्मलकर पिता भीखम लाल व नूतन वर्मा रविवार को बाइक में सवार होकर ठेलकाडीह आए थे। तीनों युवक रात में ठेलकाडीह के ढाबा में खाना खाए। खाना खाने के बाद तीनों युवक वापस अपने घर जोगी दल्ली जा रहे थे।
रात करीब साढ़े 9 बजे सिंगारपुर के पास तेज रतार बाइक मोड़ पर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे नीम के पेड़ से टकरा गई। पेड़ से टकराने के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दो युवक मोड़ में लगाए सुरक्षा घेरा से टकरा कर दूसरी ओर गिर गए। घटना में गंभीर चोटें आने से युवक डुलेश्वर यादव व चुमन निर्मलकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नूतन वर्मा घायल है और उसका इलाज जारी है। ठेलकाडीह पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है।
रायपुर । जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत बम्हनीडीह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं पार्षदों का शपथ…
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग ने विभागीय कार्यों में प्रशासनिक मजबूती और सुचारू…
नारायणपुर. भरंडा के बाद अब ओरछा क्षेत्र के खड़कागांव में धर्मांतरण को लेकर सामाजिक विवाद…
उज्जैन मध्य प्रदेश के उद्योगिक विकास में एक बड़ा नाम मंगलवार को जुड़ गया. मुख्यमंत्री…
भोपाल मध्य प्रदेश में जून के महीने में मानसून की सुस्ती के कारण औसत से…
नगर पंचायत बम्हनीडीह के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह कल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…