छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को दिखाई एक नई राह : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

 – विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की

– विधानसभा अध्यक्ष मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में गुरू घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल

राजनांदगांव । विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में आयोजित गुरू घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरू घासीदास बाबा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने गुरू घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को गुरू घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी का सफेद ध्वज शांति, सद्भावना, भाईचारा एवं एकता का प्रतीक चिन्ह है। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी ने समाज को एक नई राह दिखाई है। बाबा गुरू घासीदास ने समाज को जोडऩे का कार्य किया है। इसी उद्देश्य को लेकर उनका अवतरण हुआ था। उन्होंने कहा कि गुरू घासीदास बाबा जी के आशीर्वाद से देश और प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और विकास के कार्य तेजी के साथ बढ़ रहे है। बाबा गुरू घासीदास जी के जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम में कुतुबमीनार से ऊंचा जैतखाम, सड़क और विकास के अनेक कार्य किए गए है।

कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन डॉ. दादू लाल जोशी ने दिया। इस अवसर पर समाजसेवी कोमल सिंह राजपूत, जिला पंचायत के सदस्य अंगेश्वर देशमुख, सरपंच नीलिमा साहू, सतनामी समाज के अध्यक्ष तामेश्वर बंजारे, सतनामी समाज के सचिव अश्वनी बांधे, रोहित चंद्राकर, एसडीएम राजनांदगांव गौतम पाटिल एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में सतनामी समाज एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल  राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने गुरुवार को म.प्र. यात्रा के पहले दिन तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर…

8 hours ago
भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भिंड के डायल-112 हीरोज परिजनों से बिछड़े 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित तलाश कर परिवार से मिलाया

भोपाल  भिंड जिले के थाना कोतवाली क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर कार्यवाही…

8 hours ago
एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

एमपी में पकड़े गए आरोपियों के पाकिस्तान कनेक्शन की जांच तेज, आतंकी ट्रेनिंग भेजने की थी साजिश

भोपाल  देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता (एटीएस) को…

8 hours ago
विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

विश्व योग एवं संगीत दिवस: सुर-ताल और कला के त्रिवेणी संगम से महकेगा मध्यप्रदेश, 14 स्थानों पर होंगे भव्य आयोजन

भोपाल  मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आगामी 21 जून 2026 को 'विश्व योग एवं…

9 hours ago
तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

तालाब एवं जल स्रोतों को करेंगे अतिक्रमण मुक्त‍: मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शहर के…

9 hours ago
विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

विज्ञान-प्रौद्योगिकी क्षेत्र में निवेश परियोजनाओं पर हो तेज अमल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी भविष्य में अर्थव्यवस्था…

9 hours ago