राजनांदगांव : बाबा मरस पोटा धाम में अक्षय तृतीया पर्व पर कन्या विवाह आयोजित…

राजनांदगांव , वन चेतना केन्द्र मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा स्थित बाबा मरस पोटा धाम में अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कन्या विवाह संपन्न हुआ। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए वरदान साबित हो रहा।

इस विवाह की रस्मों में बढ़ी संख्या में घराती और बराती शामिल रहे। बाबा मरस पोटा धाम के संरक्षक राकेश श्रीवास्तव ने बताया राजनांदगांव शहर से 16 किमी दूर वन चेतना केन्द्र मनगटा मार्ग ग्राम बघेरा में स्थित बाबा मरस पोटा धाम में 19 अप्रैल अक्षय तृतीया के पावन पर्व कन्या विवाह का आयोजन किया गया।

सुबह से कन्या एवं वर पक्ष धाम में पहुंचें, यहां हल्दी, मेहंदी की रस्म हुई। बरात स्वागत किया गया, शिव महापुराण कथा व्यास भागवताचार्य पंडित खिलेश कृष्ण दुबे ने मंत्र उच्चारण हिन्दू रीति-रिवाजों के साथ दोनों कन्याओं का विवाह संपन्न कराया। विवाह में फेरे के बाद प्रांगण में स्थित महा काली, भोले नाथ की आरती 12 ज्योतिर्लिंग की पूजा की गई। इसके बाद कन्या विदाई की गई। विवाह समारोह में शामिल वर-वधु पक्ष से घराती और बारातियों ने नव जोड़ों का अपना आशिर्वाद प्रदान कर बधाइयां दी।

कबीरधाम और बस्तर से पहुंचे बाराती: कबीर धाम जिले के वीरेंद्र नगर और बस्तर के कोंडागांव से पहुंचे बराती गदगद हो गए। उन्होंने बाबा मरस पोटा धाम में आयोजित कन्या विवाह कार्यक्रम की सराहना की। यहां विगत 30 दिनों के भीतर नवरात्र पर्व में 9 दिन भंडारा का आयोजन किया गया। शिव महापुराण कथा आयोजित की गई। हनुमान जन्मोत्सव और 4 कन्याओं की शादी संपन्न कराई जा चुकी है।

लाडली बेटियों के लिए वरदान बना धाम: बाबा मरस पोटा धाम में आर्थिक रूप कमजोर परिवार जो अपनी लाडली बेटी की शादी नहीं कर सकते उनके लिए कन्या विवाह समिति बनाई गई है। शादी का पूरा खर्च समिति से जुड़े भक्त उठाते है जिनकी बेटी नहीं है और जो कन्या दान करने की इच्छा जाहिर करते उन्हें कन्यादान का अवसर प्रदान किया जाता है। उनसे किसी प्रकार की समिति द्वारा मदद नहीं लेती। यह स्पष्ट कर दिया जाता है कि कन्या को जो उपहार देना चाहते हैं वे कन्या को दें सकते है।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में भारतीयता का होगा नवोदय: राज्यपाल पटेल

भोपाल  राज्यपाल  मंगुभाई पटेल ने कहा है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारतीय संस्कृति, ज्ञान परंपरा…

6 hours ago
राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान में बलरामपुर-रामानुजगंज बना छत्तीसगढ़ का अग्रणी जिला

रायपुर   प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को प्रारंभ किए गए राष्ट्रव्यापी निःशुल्क एचपीवी…

6 hours ago
विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

विकसित भारत-जी राम जी योजना से ग्रामीण विकास को मिलेगी नई दिशा

रायपुर  देशभर में 1 जुलाई 2026 से विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) योजना लागू…

6 hours ago
खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

खेल प्रतिभाओं को आधुनिक प्रशिक्षण, बेहतर संसाधन और प्रतिस्पर्धात्मक अवसर उपलब्ध कराएगी हमारी सरकार : मुख्यमंत्री साय

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज उनके निवास कार्यालय में उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित…

7 hours ago
भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल मेट्रो के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से करें काम : आयुक्त भोंडवे

भोपाल भोपाल मेट्रो परियोजना प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के…

7 hours ago
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई

भोपाल  पुलिस मुख्‍यालय की विभिन्‍न शाखाओं से माह जून में सेवानिवृत्‍त 11 कर्मचारियों को पुलिस…

7 hours ago