0 डा.भीमराव अम्बेडकर ने शिक्षा पर सभी का मौलिक अधिकार बताया
0 संविधान निर्माता के जयंती पर कांग्रेस ने संविधान की रक्षा पर दिया जोर

राजनांदगांव । भारतीय संविधान के शिल्पकार महान समाज सुधारक भारतरत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की 134वीं जयंती पर 14 अपै्रल सोमवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में संगोष्ठी सभा आयोजित कर कांग्रेसजनों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
संगोष्ठी सभा का संचालन करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में जयस्तंभ चैक स्थित कांग्रेस भवन में डाॅ.भीमराव अम्बेडकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया। इस दौरान पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश शर्मा, दक्षिण ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, गोपीचंद गायकवाड़, शहर कांग्रेस सचिव सुरेन्द्र गजभिए ने बाबा साहेब के अनुकरणीय व अनमोल कार्यों को याद कर नमन किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is 03-1024x581.jpg

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सर्वप्रथम बाबा अम्बेडकर जी की तैलचित्र श्रद्धासुमन अर्पित कर जय भीम के नारे लगाते हुए कहा कि डा.भीमराव अम्बेडकर जी अपना पूरा जीवन अछूतों, महिलाओं और मजदूरों की भलाई के लिए न्यौछावर कर दिया। बाबा साहेब एक अर्थशास्त्री, समाज सुधारक, महान विद्धान व स्पप्नदृष्टा थे, जिन्होंने व्यवस्था परिवर्तन का स्वप्न देखा और उसे साकार कर युग प्रवर्तक का कार्य कर किया।  बाबा साहेब का मुख्य उद्देश्य लोगों के जीवन में शिक्षा का उजियार फैलाना था। डॉ. अंबेडकर का सपना था कि समाज को कैसे आगे बढ़ाना है, भारत में लोगों का जीवन स्तर कैसे सुधरे, कैसे भारत आर्थिक रूप से विकसित हो, सभी को समानता का अधिकार मिले इस पर पूरा ध्यान केन्द्रित कर संविधान का निर्माण किया था, यही कारण है कि बाबा साहेब को संविधान का जनक भी कहा जाता है। जिसका आज पूरा विश्व पटल पूजता है। किन्तु आज बाबा साहेब के संविधान को सत्ता के रौंब में कुछ लोग बदलने में लगे जिसका कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व उनके घटक दल बचाने में लगे है। संगोष्ठी सभा पश्चात कांग्रेसजनों ने जिला कार्यालय स्थित बाबा साहेब जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मोमबत्ती जलाएं। इसके बाद सिविल लाइन स्थित बाबा अम्बेडकर मंगल भवन स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी रमेश डाकलिया, कमलजीत सिंह पिन्टू, पूर्व महापौर सुदेश देशमुख, हेमा देशमुख, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, महामंत्री झम्मन देवांगन, मोहनी सिन्हा, मधुबाला श्रीवास्तव, राजीव पंचभावे, मामराज अग्रवाल, मनीष साहू, शैलेष ठावरे, मयंक सोनी, निलेश ठावरे, अब्दुल कादिर कुरैशी, नारायण सोनी, जेके रामटेके, शौर्य वैष्णव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *