राजनांदगांव : बारिश थमने के बाद भी मोहारा एनीकट के गेट बंद नहीं, यह लापरवाही भारी पड़ जाएगी…

जल संसाधन विभाग की घोर लापरवाही से शिवनाथ नदी का जलस्तर जमीन छूने लगा, एनीकटों में जमी रेत और लीकेज की समस्या ने बढ़ाई मुसीबत, गर्मी में मच सकता है हाहाकार

राजनांदगांव. बारिश खत्म हुए महीना बीत चुका है, लेकिन शिवनाथ नदी में बने एनीकटों के गेट अब तक बंद नहीं किए गए हैं। जल संसाधन विभाग की इस लापरवाही ने नदी को समय से पहले सूखने की कगार पर ला दिया है। मोहड़-धामनसरा घाट पर बना एनीकट तो पूरी तरह खाली नजर आ रहा है। सामने जमा भारी सिल्ट की सफाई तक नहीं की गई, नतीजा- एनीकट का हाल गर्मी के मौसम जैसा हो गया है।

शिवनाथ नदी में जल संरक्षण के लिए हर तीन किलोमीटर पर एनीकट बनाए गए हैं, ताकि सिंचाई और पेयजल के लिए पर्याप्त जलभराव बना रहे, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते अब ये एनीकट शोपीस बनकर रह गए हैं। बारिश के दिनों में जहां गेट खोलने में देर की जाती है, वहीं अब समय रहते बंद न करने की लापरवाही से पानी का स्तर बुरी तरह गिर गया है।

लीकेज की दिक्कत

मोखला एनीकट की स्थिति और भी खराब है। वहां लीकेज की वजह से पानी रुक ही नहीं रहा। ऊपर से सिल्ट जमाव ने हालात बिगाड़ दिए हैं। बाढ़ में क्षतिग्रस्त एनीकटों की मरम्मत तक नहीं की गई। विभाग के अफसरों की अनदेखी से जलस्रोत सूखते जा रहे हैं और किसान चिंतित हैं।

जल संरक्षण को लेकर ढिलाई

एक तरफ जल संरक्षण को लेकर जिले में हुए कार्यों को लेकर केंद्र सरकार की ओर सराहना और पुरस्कार मिल चुका है, लेकिन यहां शिवनाथ नदी में में जल संरक्षण को लेकर विभाग के अफसरों की लापरवाही सामने आ री है। जनता सवाल पूछ रही है- जब बारिश खत्म होने के बाद भी एनीकट के गेट बंद नहीं होंगे, तो जल संरक्षण की योजनाओं का आखिर मतलब क्या रह जाता है? इस संबंध में जानकारी लेने जल संसाधन विभाग के ईई निलेश रामटेके को फोन किया गया, उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

गर्मी में होगी समस्या
मोहड़-धामनसरा एनीकट के पास बने इंटकवेल तक अब पानी पहुंच ही नहीं रहा। किसानों को सिंचाई के लिए बनाई गई पाइपलाइन बेकार पड़ी है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले गर्मी के दिनों में पानी के लिए हाहाकार मचना तय है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव : जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सोमनी में लगेगा…

राजनांदगांव | जिला स्तरीय रोजगार मेला 10 जून को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे…

2 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव : डोंगरगांव रोड और आउटर सड़कों पर फेंका जा रहा कचरा, प्रदूषण बढ़ रहा…

राजनांदगांव | डोंगरगांव रोड सहित शहर के कई आउटर सड़कों के किनारे खुले में कचरा…

6 minutes ago
राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव : रेलवे स्टेशन रोड पर गड्ढों से आवाजाही हो रही प्रभावित…

राजनांदगांव | रेलवे स्टेशन रोड पर जगह-जगह गड्ढों के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी…

10 minutes ago
CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

CG : स्काईवॉक निर्माण में लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कांग्रेस का जोरदार विरोध प्रदर्शन …

रायपुर। राजधानी रायपुर में निर्माणाधीन स्काईवॉक परियोजना को लेकर कांग्रेस ने गंभीर लापरवाही, तकनीकी खामियों…

15 minutes ago
राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव : सर्विस रोड की मरम्मत कराने की जरूरत…

राजनांदगांव | शहर में कोतवाली थाने के सामने सर्विस रोड की हालत बेहद खराब हो…

17 minutes ago
CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

CG : ED को छापेमारी में मिली सफलता, उत्कर्ष चंद्राकर के ठिकानों से 8 लाख कैश बरामद …

रायपुर। ईडी की टीमों ने बुधवार को सीजी पीएससी घोटाले में सघन जांच की। अलग…

22 minutes ago