छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : बिजली का मेंटेनेंस दशहरा तक टला…

राजनांदगांव। जनता के आक्रोश को देखते हुए विद्युत मंडल ने फिलहाल मेंटेनेंस का काम दशहरा तक रोक दिया है। कार्यपालन अभियंता आर के गोस्वामी ने बताया कि अब शहर के विभिन्न हिस्सों में मेंटेनेंस का काम दशहरा के बाद होगा।
उल्लेखनीय है कि शहर की जनता रविवार को 5 घंटे अघोषित कटौती का सामना कर त्रस्त हो चुकी है। बिना कारण भी बार-बार बिजली गुल होते रहती है और अब विद्युत मंडल ने मंगलवार से फिर अलग-अलग क्षेत्रों में रोज 6-6 घंटे बिजली बंद रख मेंटेनेंस का निर्णय लिया है।

कार्यपालन अभियंता श्री गोस्वामी ने बताया कि लोगों की तकलीफ को देखते हुए विद्युत मंडल ने यह निर्णय लिया है कि फिलहाल दिवाली पूर्व का मेंटनेंस कुछ दिनों के लिए रोक दिया जाए और इसे दशहरा के बाद जनता की सुविधा अनुसार किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि शहर में मेंटेनेंस का काम बहुत जरूरी है क्योंकि इसी वजह से विद्युत आपूर्ति में बार-बार व्यवधान पड़ता है। गौरतलब है कि पिछले लगभग दो सालों में गंभीरता से शहर में मेंटेनेंस ही नहीं हुआ है जिसका परिणाम जनता भोग रही है।

kgnews

Recent Posts

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

CG : डीएमएफ से कृषि क्षेत्र को 4.19 करोड़ रुपये की बड़ी सौगात

खरसिया और घरघोड़ा में बनेंगे 9 हजार मीट्रिक टन क्षमता के पांच आधुनिक गोदाम फसल भंडारण…

5 minutes ago
CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

CG : खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास का नया अध्याय: अगले पांच वर्षों में 758 करोड़ रुपये से अधिक के 4,894 विकास कार्य होंगे धरातल पर

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और अधोसंरचना को मिलेगी नई मजबूती, पहले वर्ष में ही 255.55 करोड़…

7 minutes ago
CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

CG : नन्हीं आँचल के जीवन में गूंजेगी खुशियों की किलकारी

मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना बनी वरदान ​4 वर्षीय मासूम के इलाज के लिए 6…

10 minutes ago
CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

CG : ग्रामीण शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान, तोलमा में बनेगा 77.32 लाख का हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व तथा वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में…

13 minutes ago
CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

CG : अंडर-18 एशिया कप विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से की सौजन्य भेंट

युवा खिलाडि़यों की उपलब्धियां बढ़ा रही हैं छत्तीसगढ़ का गौरव - मुख्यमंत्री साय रायपुर मुख्यमंत्री…

20 minutes ago
CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

CG : रक्तदान सबसे बड़ा दान, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं – राज्यपाल डेका

विश्व रक्तदाता दिवस पर राज्यपाल ने रक्तदाताओं का किया सम्मान रायपुर, मनुष्य का सबसे बड़ा…

24 minutes ago